- दिल्ली जाने से पहले अपने वाहन की सेहत की करा ले जांच

- बढ़ते पॉल्यूशन पर कोर्ट हुआ सख्त, आज से रहेगा पहरा

- पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सार्टिफिकेट नहीं होने पर लगेगा तगड़ा जुर्माना

- मेरठ से हर दिन एक हजार से अधिक वाहन जाते हैं दिल्ली

Meerut: अपने निजी वाहन से दिल्ली जाने वाले सावधान। अब राजधानी में प्रवेश करने से पहले अपने वाहन की सेहत की जांच होगी। जांच में फेल पाए जाने पर तगड़ा जुर्माना भी भरना पड़ेगा। जी हां, दिल्ली कोर्ट ने बढ़ते प्रदूषण पर सख्त रवैया अपना कर आदेश दिया है कि 24 अप्रैल से बिना पीयूसी (पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सार्टिफिकेट)) सार्टिफिकेटवाले वाहनों का चालान किया जाए। कोर्ट के आदेश पर दिल्ली सरकार का ट्रांसपोर्ट विभाग गुरुवार से बडे़ स्तर पर अभियान चलाने के लिए तैयार है। उधर, मेरठ से दिल्ली के लिए हर दिन एक हजार से अधिक वाहन जाते हैं। ऐसे में शुरू हो रहे अभियान की जानकारी नहीं होना वाहन चालकों और मालिकों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।

चलेगा बड़ा अभियान

कोर्ट के सख्त रुख के कारण दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग ने गुरुवार से बड़ा अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। अभियान के दौरान कमर्शियल वाहनों पर अधिक ध्यान रहेगा। इसके अलावा गुड्स व्हीकल्स, ऑटो, निजी वाहन और ट्रैक्सी भी जांच के दायरे में होगी। अभियान में करीब म्म्फ् टीमों को लगाया जाएगा। टीम का अधिक ध्यान दिल्ली के साथ बाहर से आने वाले वाहनों पर रहेगा।

भरना होगा भारी जुर्माना

ट्रांसपोर्ट विभाग के अनुसार इस बार बिना पीयूसी सार्टिफिकेट के पकडे़ जाने वाले वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इस बार क्00 रुपए से बढ़ाकर जुर्माना राशि क्000 रुपए कर दी गई है। इसके अलावा चालान काटने की कार्रवाई भी होगी। इसके अलावा दूसरी बार बिना सार्टिफिकेट के गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर वाहन पर ख्000 रुपए का जुर्माना लगेगा और चालान किया जाएगा।

मेरठ वासियों को होगी परेशानी

दिल्ली करीब होने के कारण मेरठ से हर दिन करीब एक हजार वाहन जाते हैं। इसमें निजी वाहन के साथ कमर्शियल वाहनों की संख्या ज्यादा है, इसके अलावा ट्रैक्सी भी मेरठ और दिल्ली के बीच अधिक चलती है। लेकिन गुरुवार से शुरू हो रहे इस अभियान की जानकारी नहीं होने के कारण बिना पीयूसी सार्टिफिकेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

दिल्ली में चलाए जाने वाले अभियान की जानकारी नहीं है, लेकिन सभी को अपने वाहनों का पीयूसी सार्टिफिकेट अनिवार्य रूप से बनवाना चाहिए।

- वीके गुप्ता, आरटीओ मेरठ