-मोदहा निवासी है पीडि़त, उन्नाव निवासी है आरोपी जवान

-रिश्तेदार के यहां पार्टी में शामिल हुए थे दोनों, आरोपी बहाने से बन्दूक लेकर चला गया

KANPUR :

महाराजपुर में पीएसी का एक जवान रिश्तेदार की लाइसेंसी बन्दूक लेकर भाग गया। रिश्तेदार के मांगने के बाद भी जवान बन्दूक वापस नहीं कर रहा है। जिससे परेशान रिश्तेदार ने जवान के खिलाफ थाने में शिकायत की है। जिस पर एसओ ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी जवान की तलाश शुरू कर दी है।

महाराजपुर में रहने वाले योगेंद्र सिंह कारोबारी हैं। उनके घर पर 15 जनवरी को मुंडन समारोह था। जिसमें योगेंद्र का दामाद नागेंद्र अन्य रिश्तेदारों समेत शामिल हुए थे। योगेंद्र पीएसी जवान है और लखनऊ में एडीजी कार्मिक के यहां तैनात है। समारोह में मोदहा निवासी रिश्तेदार विशाल लाइसेंसी बन्दूक लेकर आए थे। नागेन्द्र ने देखने के बहाने उनकी बन्दूक ले ली। विशाल रिश्तेदारों से बात कर रहे थे कि नागेन्द्र बन्दूक लेकर चला गया। अगले दिन नागेन्द्र ने कॉल रिसीव करके कहा कि वो ड्यूटी पर आ गया है और शाम को बन्दूक लौटाने का भरोसा दिलाया, लेकिन वो नहीं आया। जिससे परेशान विशाल ने महाराजपुर थाने में नागेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।