ऐसा बताया पद्मालक्ष्मी ने
उन्होंने बताया कि उनके सो जाने के बाद उनके सौतेले पिता उनसे गलत हरकतें करते थे। इस बात का पता उनको तब चला, जब एक दिन सुबह अपने पिता को उन्होंने अपने पास बिस्तर पर पाया। दुनियाभर में मॉडलिंग के जरिए अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस पद्मालक्ष्मी ने अपनी किताब 'लव, लॉस एंड वाट वी एट' में खुद से जुड़ी इन बातों का खुलासा किया। बता दें कि पद्मा लक्ष्मी का जन्म तमिलनाडु में हुआ था।

पिता के रिश्तेदार पर भी करते थे यौन शोषण
अपनी इस किताब में पद्मा ने बताया कि बचपन में सौतेले पिता के एक रिश्तेदार ने उनका यौन शोषण किया था। उन्होंने लिखा कि उन्हें अच्छे से याद है कि उन्होंने इस बारे में अपनी मां को सबकुछ बताया। उसके एक हफ्ते बाद उनको इंडिया भेज दिया गया। उनका कहना है कि जबकि होना ये चाहिए था कि उस व्यक्ित को वहां से हटाना चाहिए था। इसके कई सालों बाद उनकी मां ने भी अपनी भूल को स्वीकारा।

सलमान रुश्दी से हुई शादी
अमेरिका में पली बढ़ी और वहीं रहने वाली पद्मा लक्ष्मी बॉलीवुड से लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। कटरीना कैफ के साथ वह फिल्म 'बूम' में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बी और गुलशन ग्रोवर के साथ भी काम कर चुकी हैं। अमेरिका में टीवी का वह जानामाना चेहरा हैं। मशहूर उपन्यासकार सलमान रुश्दी से इन्होंने शादी की, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका।

इनके साथ ऐसे थे सलमान रुश्दी  
इस बारे में भी उन्होंने अपनी किताब में लिखा। उन्होंने लिखा कि सलमान से शादी करने के बाद दोनों के रिश्ते सहज नहीं रहे। उन्होंने बताया कि सलमान उनसे सिर्फ सेक्स के लिए रिश्ता चाहते थे। सिर्फ यही नहीं, इस बारे में उन्हें मना कर देने पर वह हिंसक तक हो जाते थे। उनको सेक्स के बारे में न सुनना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। ऐसा होने पर वह चिड़चिड़ा जाते थे।

inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk