बाजीराव मस्तानी:
इससे पहले फिल्म बाजीराव मस्तानी को भी लेकर विरोध हो चुका है। यह फिल्म भी संजय लीला भंसाली की ही थी। यह फिल्म पेशवा बाजीराव और मस्तानी की प्रेमकहानी पर बनी थी। फिल्म को लेकर विरोध हुआ था कि इसमें ऐतिहासिक तथ्यों और किरदारों की सच्चाई में हेराफेरी की गई है। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में थी।
उड़ता पंजाब:
फिल्म उड़ता पंजाब का नाम भी शामिल है। इसको लेकर कहा जा रहा था कि यह फिल्म नशीले पदार्थों और किसी एक राज्य को इसको बढ़ावा देते हुए दिखा रही है। इसके अलावा इसके कुछ दृश्यों एवं संवादों पर भी आपत्ति जताई गई थी। मामला मुंबई उच्च न्यायालय तक पहुंचा था। कुछ कट के साथ फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें शाहिद कपूर और आलिया भट्ट ने काम किया था।
डर्टी पॉलिटिक्स:
फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स रिलीज से पहले विवादों में घिरी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के फर्स्टलुक में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान दिखाई दिया। ध्वज में मल्लिका सेहरावत भारत के राष्ट्रीय ध्वज में लिपटी हुई थीं। ऐसे में इसका जमकर विरोध हुआ। यह देश के सम्मान के खिलाफ था। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। फिल्म में मल्लिका के अलावा ओम पुरी और आशुतोष राणा ने काम किया था।
गोलियों की रासलीला राम-लीला:
संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियो की रासलीला राम-लीला फिल्म भी रिलीज से पहले विवादों में घिर चुकी है। इस फिल्म का नाम पहले रामलीला था। ऐसे में इसे लेकर विरोध हुआ कि इसमें श्रीराम के नाम के विपरीत कहानी दिखाई जा रही है। इसके बाद फिल्म के नाम के आगे गोलियो की रासलीला लगाया गया था। फिल्म में रनवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अभिनय किया था।
दिलवाले :
एक्टर शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले पर भी रिलीज से पहले काफी हंगामा हुआ था। हालांकि यह फिल्म कहानी या फिर डॉयलाग की वजह से नहीं बल्िक शाहरुख द्वारा अपने जन्मदिन पर असहिष्णुता पर टिप्पणी करने से विवादों में आ गई थीं। देश के कई राज्यों में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग हुई थी। इसके अलावा इसके बैनर पोस्टर भी जलाए गए थे।
प्रेम चोपड़ा ही नहीं बॉलीवुड के ये 4 स्टार एक्टर्स भी पाकिस्तान ने हमें दिए हैं!Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk