पाक की कैद में भारतीय मछुआरे

पाकिस्तानी अधिकारियों ने पाक जल सीमा में मछली पकड़ने के जुर्म में भारत के 61 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही इन अधिकारियों ने मछुआरों की 11 नावों को जब्त कर लिया है. स्थानीय पुलिस अनुसार भारतीय मछुआरों को मैरीटाइम सिक्युरिटी एजेंसी ने पकड़ा है. इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने कहा , ‘वे सभी पाकिस्तान की जलसीमा के भीतर मछली पकड़ रहे थे और शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया.’ गौरतलब है कि इन मछुआरों पर फॉरेन लॉ और फिशरीज लॉ यानि मत्स्य कानून के तहत आरोप लगे हैं.

क्यों होते हैं मछुआरे गिरफ्तार

भारतीय मछुआरों का सीमावर्ती देशों द्वारा पकड़ा जाना कोई नई बात नही है. हाल ही में श्रीलंका ने पांच भारतीय मछुआरों को रिहा किया है. इसके साथ ही पीएम मोदी के शपथ गृहण में पाक पीएम नवाज शरीफ के भारत आने पर भी 150 मछुआरों को रिहा किया गया था. इसके साथ ही पाकिस्तान ने कहा था कि भारत ने जिन मछुआरों को अपना नागरिक बताया है ऐसे सभी नागरिकों को छोड़ा जा चुका है. हालांकि अभी भी कई मछुआरे पाकिस्तानी जेलो में बंद हैं. दरअसल भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के मछुआरों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत और गुजरात की जलसीमा में प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लेते हैं.

Hindi News from World News Desk

International News inextlive from World News Desk