रूस के पास परमाणु हथियार
बता दें कि रूस के पास कुल 8500 परमाणु हथियार मौजूद हैं, जो कि अमेरिका से भी ज्यादा हैं। हालांकि, एक्टिव परमाणु हथियार के मामले में रूस अभी भी अमेरिका से काफी कदम पीछे है। रूस के पास 1740 एक्टिव परमाणु हथियार मौजूद हैं। पहली बार 1949 में न्यूक्लियर पावर का टेस्ट करने वाला रूस सीटीबीटी पर सिग्नेचर करने को भी अब तैयार हो गया है।

यूनाईटेड स्टेट के पास परमाणु हथियार
परमाणु हथियारों की बात करें तो सबसे ज्यादा न्यूक्लियर पावर अमेरिका (यूनाईटेड स्टेट) के पास हैं। एक अनुमान के मुताबिक 7700 परमाणु हथियार सिर्फ अमेरिका के पास हैं। इनमें से 2150 हथियार पूरी तरह से एक्टिव हैं। पहली बार 1945 में अमेरिका ने इसका प्रयोग कर लिया था।

फ्रांस के पास परमाणु हथियार
जानकारी के मुताबिक यूके (यूनाईटेड किंगडम) के बाद फ्रांस ने न्यूक्लियर टेस्ट किया था। इसके पास 300 न्यूक्लियर हथियार हैं, जिनमें से 290 सक्रिय हैं। फ्रांस भी सीटीबीटी पर सिग्नेचर करने को तैयार हो गया है।

यूनाईटेड किंगडम के पास परमाणु हथियार
बताया गया है कि यूके के पास कुल 225 न्यूक्लियर हथियार हैं। इनमें से 160 पूरी तरह से सक्रिय हैं। पहली बार रूस ने 1952 में इसका प्रयोग किया था। यूके भी सीटीबीटी पर सिग्नेचर करने को तैयार हो गया है।
पाकिस्‍तान बनेगा 5वीं बड़ी परमाणु शक्ति! जानें दुनिया में किसके पास कितना है न्‍यूक्लियर हथियार
चीन के पास परमाणु हथियार
बताया गया है कि चीन ने पहली बार 1964 में न्यूक्लियर टेस्ट किया था। इसके पास अभी 240 परमाणु हथियार हैं। हालांकि इनमें से अभी कोई भी एक्टिव नहीं है। इसके बावजूद अमेरिका के बाद चीन ऐसा दूसरा देश है, जिसने सीटीबीटी पर सिग्नेचर कर दिया है।

भारत के पास परमाणु हथियार
बता दें कि भारत ने सबसे पहली 1974 में परमाणु हथियारों का परीक्षण किया था। इसके पास 80 से 100 की की संख्या में परमाणु हथियार हैं। हालांकि, इनमें से कोई भी एक्टिव नहीं है। इसके अलावा भारत ने सीटीबीटी पर अभी साइन भी नहीं किया है।

पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार
पाकिस्तान ने 1988 में परमाणु हथियारों का प्रयोग किया था। उसके पास इस समय कुल 90 से 110 की संख्या में परमाणु हथियार मौजूद हैं। पाकिस्तान ने भी अभी सीटीबीटी पर साइन नहीं किया है।

नॉर्थ कोरिया के पास परमाणु हथियार
नार्थ कोरिया ऐसा सबसे नया देश है, जिसने इस बात की घोषणा कर दी है कि उसके पास परमाणु शक्ति है और इसने साल 2006 में ही परमाणु परिक्षण कर लिया था। आज तक नार्थ कोरिया लगभग 3 परमाणु परिक्षण कर चुका है। इसके पास लगभग 10 परमाणु हथियार बताए गए हैं।

ईरान के पास परमाणु हथियार
इरान को भी दुनिया में अंदरूनी स्तर पर एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र माना का दर्जा दिया गया है, लेकिन अभी तक इस तरह की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है, जिससे इस बात का पता चलता है की इसके पास कितने परमाणु हथियार है और इसने कितने परमाणु परिक्षण किये है।

इजराइल के पास परमाणु हथियार
इजराइल को दुनिया के सभी परमाणु संपन्न राष्ट्रों में सबसे छोटा राष्ट्र माना गया है। इसके पास परमाणु शक्ति मानी जाती है। इजराइल के पास करीब 80 परमाणु हथियार बताए गए हैं। इसके बावजूद इजराइल ने कब परमाणु परिक्षण किए और इसने यह शक्ति कैसे प्राप्त की, अभी ये एक रहस्य ही बना हुआ है।

inextlive from Spark-Bites Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk