नीली आंखों के चलते हुआ चर्चित
पाकिस्तान का नीली आंखों वाला चाय वाला मॉडल अरशद खान तो आपको याद ही होगा। कुछ दिन पहले इस्लामाबाद की गलियों में चाय बेचने वाला वो लड़का आज पाकिस्तान का चर्चित मॉडल बन चुका है। सोशल मीडिया की सुर्खियों ने उसे चाय वाला से फेमस मॉडल बना दिया है। कई टीवी चैनल और बड़े फैशन शोज में अपना ग्लैमर बिखेर चुका अरशद खान एक बार फिर से चाय बेचने निकला है। नहीं नहीं! असल जिंदगी में नहीं अपने पहले म्यूजिक वीडियो में अरशद खान रॉकिंग पाकिस्तानी रैप पर सेक्सी चाय वाला बनकर सामने आया है। इसके पीछे पाकिस्तान की सारी लड़कियां दीवानी होकर दौड़ रही हैं।

शाहरुख का आया ऐसा कमेंट

हाल ही में एक इंटरव्यू में अरशद खान ने खुद की तुलना शाहरुख खान से की है। अरशद कहता है वो बॉलीवुड अभिनेता किंग खान यानी शाहरुख खान का बहुत बड़ा फैन है। और मॉडल बनने के बाद वह खुद को शाहरुख खान जैसा फील कर रहा है। हालांकि जब शाहरुख को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने ट्वीट करके अरशद का शुक्रिया अदा किया।

अखबारों में सुर्खियों पाईं
इस्लामाबाद की छोटी सी गली में चाय बेचने वाले अरशद खान को कुछ महीने पहले कोई नहीं जानता था, लेकिन यहां के एक फेमस फोटोग्राफर जिया अली की खींची एक तस्वीर में अरशद की नीली आंखों ने इंटरनेट यूजर्स पर ऐसा जादू चलाया कि फैशन वर्ल्ड से जुड़े लोग उसकी फोटो के सहारे उसके पास पहुंच गए और उसे रातो रात मॉडल बना दिया। इसके बाद अरशद पाकिस्तान ब्राइडल वीक में इंग्लैंड बेस्ड कपनी के लिए मॉडलिंग तो कर ही चुका है। साथ ही वो पाकिस्तान के लगभग सारे अखबारों में सुर्खियां बनने के अलावा गुड मॉर्निंग पाकिस्तान जैसे शो का गेस्ट भी बन चुका है।


रैप सॉन्ग भी हुआ लॉन्च
अरशद का चमत्कार सा लगने वाला ये सफर यहीं नहीं रुका। पाकिस्तान के फेमस रैप बैंड Lil Mafia Mundeer के Sid Mr Rapper और DJ Danny ने पाकिस्तान के इस सबसे डैशिंग और ग्लैमरस चाय वाले के साथ मिलकर एक झन्नाटेदार रैप सॉंग लॉंच किया है। मजेदार बात तो ये है इस रैप सॉंग का नाम ही है 'चाय वाला'। इस रॉकिंग एण्ड फनी म्यूजिक वीडियो में अरशद के हॉट अंदाज को देखकर लड़कियां दूसरे माचो लुक वाले लड़को को भूलकर सिर्फ 'चाय वाला' की दीवानी हुई जा रही हैं। जरा आप भी देखिए पाकिस्तानी चाय वाला का ये नया स्टाइल।

Weird News inextlive from Odd News Desk

 

 

Weird News inextlive from Odd News Desk