VARANASI : चुनाव अब अपने अंतिम दौर में है। हर वोटर तक पहुंचने के लिए बीजेपी ने नया प्लैन बनाया है। उसने कार्यकर्ताओं की टीम बनायी है। जो अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर हर घर के दरवाजे पर दस्तक देगी। यह जानकारी शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य हर वोटर को बूथ तक लाना है। कार्यकर्ताओं की टोलियां घरों-घरों तक पहुंचेंगी। उन्हें पार्टी की नीतियों के बारे में बताते हुए वोट देने की अपील करेंगी। लेडी कार्यकर्ता भी इसमें प्रमुख भूमिका निभाएंगी। उनको टारगेट दिया गया है कि लेडीज वोट का परसेंटेज ज्यादा से ज्यादा हो।