JAMSHEDPUR: पारा शिक्षकों के हड़ताल में चले जाने के कारण पूर्वी सिंहभूम जिले के नव प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालयों पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। जहां के विद्यालय सिर्फ पारा शिक्षकों के सहारे चल रहे हैं, वैसे स्कूल पूरी तरह बंद हो चुके हैं। न तो बच्चे आ रहे हैं और मध्यान्ह भोजन मिल रहा है। मालूम हो कि जिले के ख्भ्ब्फ् पारा शिक्षक क्9 सितंबर से झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र, पारा शिक्षक संघ के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल गये हैं और साकची आमबगान स्थित बीआरसी भवन के सामने धरने पर बैठे हुए हैं। हड़ताल का बुधवार को तीसरा दिन था। झारखंड पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार तिवारी ने कहा कि जब तक पारा शिक्षकों का समायोजन स्थायी शिक्षक के रूप में नहीं हो जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इधर शिक्षा विभाग से इस हड़ताल से निबटने के लिए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को अपने स्तर से शिक्षकों का प्रतिनियोजन बंद विद्यालयों में करने का निर्देश बुधवार को निर्गत किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार सिंह ने कहा कि एकल शिक्षक वाले स्कूलों में आस-पास के सरकारी शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। पठन-पाठन में थोड़ा बहुत असर संभव है। इसकी रिपोर्ट मांगी जा रही है, ताकि स्कूलों की वस्तुस्थिति का पता चल सके। जिला शिक्षा उपाधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि बुधवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों ने सूचित किया है कि ख्0ब् विद्यालयों के लिए एक-एक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। वे लोग गुरुवार से स्कूलों में योगदान देंगे।

जब तक पारा शिक्षकों का समायोजन स्थायी शिक्षक के रूप में नहीं हो जाता है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

-सुमित कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष, झारखंड पारा शिक्षक संघ

एकल शिक्षक वाले स्कूलों में आस-पास के सरकारी शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। पठन-पाठन में थोड़ा बहुत असर संभव है। इसकी रिपोर्ट मांगी जा रही है, ताकि स्कूलों की वस्तुस्थिति का पता चल सके।

राजकुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी