आई फालोअप

-महिला की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव, तीन अन्य पर भी आरोप

-पुलिस ने चुनाव बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही

<आई फालोअप

-महिला की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंका था शव, तीन अन्य पर भी आरोप

-पुलिस ने चुनाव बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही

Meerut :Meerut : लिसाड़ी गेट के शौकीन गार्डन कालोनी में महिला की हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक पर फेंकने के मामले में परिजनों ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

मंगलवार को मिला था शव

शौकीन गार्डन कालोनी निवासी शाइना पुत्री रियासत की लाश नूरनगर हाल्ट के पास रेलवे ट्रेक पर मंगलवार सुबह पड़ी मिली थी। परिजनों ने शाइना के पति राशिद और उसके दो साथियों पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने और हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों का आरोप है कि राशिद शाइना पर देह व्यापार का दबाव बना रहा था।

देह व्यापार से इंकार

देह व्यापार से इंकार करने पर तलाक दे दिया था। हालाकि इसके बाद भी राशिद घर आता था। आरोप लगाया कि हत्या से दो दिन पूर्व यानी रविवार को राशिद अपने साथियों के साथ शौकीन गार्डन कालोनी में ससुराल आया था और शाइना पर साथ चलने का दबाव बनाया था। इंकार करने पर आरोपी ने मारपीट की थी। इस मामले में शाइना की बहन शबाना ने बुधवार को अपने जीजा राशिद निवासी केलेवाली गली घंटाघर और उसके दो साथियों गुड्डू व अरशद के खिलाफ अगवा करने, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने फिलहाल चुनाव बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर परिजनों को टरका दिया है।

अभी चुनाव में ड्यूटी लगी है। चुनाव बाद मामले की जांच कर एफआइआर दर्ज की जाएगी।

-रवेन्द्र सिंह यादव, एसओ लिसाड़ी गेट

महिला से दुष्कर्म का प्रयास

- पीडि़ता ने फतेहउल्लापुर चौकी पर दी आरोपी के खिलाफ तहरीर

< लिसाड़ी गेट के शौकीन गार्डन कालोनी में महिला की हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक पर फेंकने के मामले में परिजनों ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया गया है।

मंगलवार को मिला था शव

शौकीन गार्डन कालोनी निवासी शाइना पुत्री रियासत की लाश नूरनगर हाल्ट के पास रेलवे ट्रेक पर मंगलवार सुबह पड़ी मिली थी। परिजनों ने शाइना के पति राशिद और उसके दो साथियों पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने और हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। परिजनों का आरोप है कि राशिद शाइना पर देह व्यापार का दबाव बना रहा था।

देह व्यापार से इंकार

देह व्यापार से इंकार करने पर तलाक दे दिया था। हालाकि इसके बाद भी राशिद घर आता था। आरोप लगाया कि हत्या से दो दिन पूर्व यानी रविवार को राशिद अपने साथियों के साथ शौकीन गार्डन कालोनी में ससुराल आया था और शाइना पर साथ चलने का दबाव बनाया था। इंकार करने पर आरोपी ने मारपीट की थी। इस मामले में शाइना की बहन शबाना ने बुधवार को अपने जीजा राशिद निवासी केलेवाली गली घंटाघर और उसके दो साथियों गुड्डू व अरशद के खिलाफ अगवा करने, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या करने की तहरीर दी है। पुलिस ने फिलहाल चुनाव बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर परिजनों को टरका दिया है।

अभी चुनाव में ड्यूटी लगी है। चुनाव बाद मामले की जांच कर एफआइआर दर्ज की जाएगी।

-रवेन्द्र सिंह यादव, एसओ लिसाड़ी गेट

महिला से दुष्कर्म का प्रयास

- पीडि़ता ने फतेहउल्लापुर चौकी पर दी आरोपी के खिलाफ तहरीर

Meerut :Meerut : लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के हुमायूंनगर में काम करने वाली महिला द्वारा मजदूरी के रुपये मांगने पर फैक्ट्री मालिक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में फतेहउल्लापुर पुलिस चौकी पर तहरीर दी गई है।

ये है मामला

हुमायूंनगर निवासी महिला फतेहउल्लापुर में एक फैक्ट्री में काम करती है। महिला का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने उसके मजदूरी के ख्0 हजार रुपये रोके हुए हैं। दो दिन पूर्व रकम मांगने पर मालिक ने छेड़छाड़ की। बुधवार को फैक्ट्री मालिक ने पीडि़ता को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान महिला किसी तरह से बच निकली और परिजनों को सूचना दी। महिला ने आरोपी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ फतेहउल्लापुर पुलिस चौकी पर तहरीर दी। पुलिस आरोपी को पकड़कर चौकी पर ले आई। देरशाम तक मामले में समझौते के लिए दोनों पक्ष चौकी पर जुटे रहे। महिला की मजदूरी कर रकम और कुछ अन्य रकम देने की बात पर सहमति बनी थी।

मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित चौकी पर मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।

-रवेन्द्र सिंह यादव, एसओ थाना लिसाड़ी गेट