पोस्टमार्टम हाउस पर हुआ विवाद, पुलिस पहुंचने पर हुए शांत

PRATAPGARH(JNN) विवाहिता का शव लेने के लिए मायके व ससुराल पक्ष के लोगों में पोस्टमार्टम हाउस पर जम कर झड़प हुई। मायके वालों का आरोप था कि ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करते थे।

फांसी लगा कर मरी थी महिला

नगर कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी अशर्फीलाल की पत्नी मिथलेश (35) ने शुक्रवार की शाम घर में फांसी लगा कर जान दे दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पुलिस पहुंचने पर शांत हुआ मामला

शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान ससुराल वाले पहले से मौजूद थे। पोस्टमार्टम के दौरान मायके वाले ससुराल पक्ष के लोगों पर मिथलेश के उत्पीड़न का आरोप लगा रहे थे। पिता बेचूलाल का कहना था कि शादी के बाद से ही सास, ननद उसकी बेटी को प्रताडि़त करते थे। कई बार वह ससुराल से भाग कर मायके आ गई थी। इस बार नागपंचमी पर मिथलेश मायके से ससुराल आई थी। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर मिथलेश ने खुदकुशी किया है।

दोनों पक्ष मिल कर किया संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद शव लेने के लिए दोनो पक्ष हाथापाई पर उतर आए। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्ष को समझा बुझा कर शांत कराया और एक ही वाहन से मायके व ससुराल वालों को शव के साथ मां बेल्हा देवी घाट पर अंतिम संस्कार के लिए भेजा।