मुंबई (ब्यूरो)। प्रियंका चोपड़ा की अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सगाई के बाद उनकी शादी का रास्ता साफ हो गया, तो अब परिवार में निगाहें परिणीति चोपड़ा पर आ टिकी हैं। परिणीति अब तक कहती आई हैं कि उन्हें शादी की कोई जल्दबाजी नहीं है। वे इशारा दे चुकी हैं कि कम से कम दो साल तक उनका शादी का कोई इरादा नहीं है। एक समय में परिणीति का अफेयर यशराज के मनीष शर्मा (निर्माता-निर्देशक) के साथ रहा। 
रिलेशन में हैं परिणीति! 
उन दोनों के कॉमन दोस्त कुछ समय पहले तक संकेत दे रहे थे कि दोनों के बीच रिश्ते अब नहीं रहे, लेकिन कुछ दोस्त कहते हैं कि अब भी वे दोनों रिलेशनशिप में हैं। परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका ने जहां उम्र में अपने से कई साल छोटे निक को जीवनसाथी बनाने का फैसला किया है।  
अंबाला में करेंगी शादी! 
परिणीति को उम्र से तो कोई प्रॉब्लम नहीं, लेकिन एक बात वे कई बार कह चुकी हैं कि 'मैं अपनी शादी धूमधाम से करूंगी और अपने देश में, अपने शहर (अंबाला) में, अपने परिवार-दोस्तों के बीच करूंगी। सबसे बड़ी बात यह कि मेरा जीवनसाथी देशी होगा, किसी विदेशी के साथ शादी की बात मैं सोच भी नहीं सकती।' 

ये भी पढ़ें: सुशांत पर संजना के ओवर फ्रेंड्ली के आरोप पर बोले 'किजी और मैनी' के डायरेक्टर, कहा ये

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk