रिलेशनशिप में थे पार्थ और समंथान

एकता कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि विकास और पार्थ एक दूसरे के रिलेशनशिप में थे। ज्ञात हो कि 7 दिसंबर 2013 को पार्थ ने विकास पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। जिसके 20 दिन बाद ही दोनों बैंकाक में छुट्टियां मना रहे थे। एकता ने कहा कि मैं यह सब इसलिए जानती हूं क्योंकि मैं भी न्यू ईयर मनाने बैंकाक गई थी। मैंने विकास के प्रति उनके प्यार के कई वीडियो देखे हैं।

विकास के खिलाफ हुए पार्थ

एकता कपूर ने बताया कि दोनों कभी रिलेशनशिप में हुआ करते थे। लेकिन किसी बता को लेकर विकास से रिश्ता खत्म हो गया तो पार्थ उनके खिलाफ हो गए। लेकिन पार्थ यह भी भूल गए कि विकास ने उनका करियर बनाया है। दोनों तीन साल तक साथ थे। किसी पर रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाना आसान है। पहले एक्ट्रेसेस ऐसा किया करती थीं लेकिन अब एक्टर्स ने भी इसे अपना हथियार बना लिया है।

फीस न देने का मामला आया सामने

दिसंबर में पार्थ ने विकास के लिए एक लीगल नोटिस भेजा था। इसमें विकास पर उन्हें गलत ढंग से छूने और उनकी फीस न देने का आरोप लगाया गया था। पार्थ ने विकास के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने विकास को समन भेजा और उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया। सूत्रों की माने तो विकास का कहना था कि दिसंबर 2013 में पार्थ ने उनपर मोलेस्टेशन का आरोप लगाया था । लेकिन बाद में दोनों थाईलैंड के लिए रवाना हो गए। इतना ही नहीं पार्थ ने उनके पांच शोज में भी काम किया है। इसलिए फीस न देने के आरोप में कोई दम नहीं है।

पार्थ ने मीडिया को सुनाई ये कहानी

पार्थ ने मीडिया को बताया कि उन्होंने  विकास के साथ उनके शो प्यार तूने क्या किया में काम किया। पार्थ ने बताया कि विकास ने बकाया 5.5 लाख रुपए का भुगतान उन्होंने नहीं किया। जब पार्थ ने बकाया रकम के लिए विकास से कहा तो विकास ने उलटा मुझसे ही 50 लाख रुपए मांग लिए। विकास ने मेरा करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी। जिसके चलते मैंने पुलिस को भी बताया। मेरी उनसे कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। हम अच्छे दोस्त थे। उसने मेरे करियर में काफी मदद की है। जिसके लिए मैं हमेशा उसका आभारी रहूंगा।

कोर्ट जाएंगे विकास

मीडिया के सामने विकास और पार्थ का झगड़ा आने के बाद विकास ने खुद तो कुछ नहीं कहा लेकिन अपने लॉयर को आगे कर दिया। विकास के लॉयर ने कहा कि विकास इस समय बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। किसी प्रोड्यूसर पर एक एक्टर द्वारा मोलेस्टेशन और एक्सटोर्शन मनी मांगने का आरोप लगाना अजीब है। विकास जल्द ही इस मामले में लीगल एक्शन लेंगे। लॉयर ने बताया कि विकास शिकायतकर्ता के के खिलाफ मानहानी का केस करेंगे।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk