प्रिंस हैरी को उनकी पार्टी करने की आदतों के लिए अमेरिका में चेतावनी मिली है। मीडिया में आई एक खबर के अनुसार हैरी को बेंड शहर के मेयर ने यह चेतावनी दी है। हैरी 12 हफ्ते के एक हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिए अमेरिका में हैं।

 27 वर्षीय हैरी एरिजोना के गिला बेंड शहर में यह प्रशिक्षण ले रहे हैं। शहर के मेयर रॉन हेनरी ने हैरी को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘हमारे यहां बहुत सारी सुंदर लड़कियां हैं। कुछ पिताओं को यह अच्छा नहीं लगेगा कि एक राजकुमार रात के समय बाहर घूमे और शराब पिए.’’PrinceHarry

 कुछ दिनों पहले प्रिंस हैरी को जेसिका डोनाल्डसन नाम की एक कॉकटेल वेट्रेस के साथ डेटिंग करते पाया गया था। हैरी उससे अमेरिका के एक बार में मिले थे।

26 वर्षीय डोनाल्डसन कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर के एंदाज होटल के कॉकटेल लाउंज में काम करती हैं.  हैरी डोनाल्डसन कई बार डेट पर जा चुके हैं। खबरों के अनुसार दोनों के बीच प्यार भरे फोन कॉल्स और संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है।

 2009 में हैरी अपनी गर्लफे्रंड चेल्सी डेवी से अलग हो गए थे। डेवी जिम्बाब्बे की थी, दोनों के बीच प्रेम संबंध लंबे समय तक चले थे.  डेवी के साथ संबंध खत्म होने के बाद से हैरी को कई लड़कियों के साथ पाया गया। इनमें फ्लोरेंस बु्रडनेल बु्रस नाम की अंर्तवस्त्रों की एक मॉडल भी शामिल है। बु्रस एक बॉलीवुड फिल्म में अभिनय भी कर चुकी हैं।

                                                                             Agency

International News inextlive from World News Desk