भगवान परशुराम जयंती पर हिन्दुस्तानी एकेडेमी में हुआ समारोह

ALLAHABAD: भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। जयंती के अवसर पर श्री भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट की ओर से हिन्दुस्तानी एकेडेमी के सभागार में राष्ट्र के विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन दर्जन से अधिक मनीषियों को संगम गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, अवधश्री के निदेशक संजय शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार रतन दीक्षित, आईपीएस जुगुल किशोर तिवारी, जयवर्धन त्रिपाठी व फूलचंद्र दुबे सहित 40 मनीषियों को अंगवस्त्रम व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। अध्यक्षता डॉ। एलएस ओझा ने की और संचालन श्याम सूरत पांडेय का रहा।

अन्याय के खिलाफ बजाया बिगुल

अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा की ओर से महासभा के कार्यालय में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। व्रिप बंधुओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि टीकरमाफी आश्रम के हरि चैतन्य ब्रह्माचारी ने कहा कि भगवान परशुराम आदर्शो के प्रतीक थे। उन्होंने समाज में अन्याय, अनाचार करने वाले कुप्रवृत्तियों के खिलाफ डटकर संघर्ष किया था। इस मौके पर पं। राम नरेश तिवारी पिंडीवासा, राकेश कुमार शुक्ला, श्रीराम मिश्रा, राम लखन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

दारागंज में निकली शोभायात्रा

तीर्थराज प्रयाग ब्राह्मण महासभा की ओर से दारागंज में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रास्ते भर पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के आदर्शो और उनके बताए आचरणों के अनुसार जन जागरूकता चलाई। शोभायात्रा में मधु चकहा, प्रभाकर पांडेय, विजय मिश्रा, सत्य प्रकाश पांडेय, बृजेश पांडेय, आलोक पांडेय आदि शामिल रहे।