-पटना में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी, उमस और गर्मी से परेशान लोग

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: गुरुवार को राजधानी पटना और आसपास के लोग गर्मी से परेशान रहे। दो दिन बारिश हुई और फिर गुरुवार को इसका सिलसिला थम गया। पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34.6 जबकि न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का अगले 24 घंटे का अनुमान है कि पटना और आसपास सामान्य बारिश हो सकती है। जबकि शनिवार को आसमान साफ रहेगा। गुरुवार को सुबह में जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री के करीब था वह दिन चढ़ने के साथ 34 डिग्री तक पहुंच गया। दो दिनों में मानसून के कमजोर हो जाने के संकेत हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में लैटेंट हीट के का असर है। यही वजह है कि सामान्य तापमान में भी अधिक गर्मी महसूस किया जाता है।

बत्ती गुल ने बढ़ाई मुसीबत

किसान कॉलोनी, फुलवारी, अनीसाबाद, गर्दनीबाग और पटना सिटी के कुल इलाकों में दो से तीन घंटे तक बत्ती गुल रही। पटना सिटी इलाके के मीनाबाजार सब स्टेशन में गड़बड़ी के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली कटी रही। बताया गया कि ट्रांसफार्मर में समस्या थी। इसके कारण संबंधित इलाकों में लिफ्ट बंद रहे और मोटर नहीं चलने से थोड़ी देर पानी की समस्या भी रही। पटना के पॉश इलाकों में भी बिजली कटी, लेकिन इसका व्यापक असर नहीं रहा।

मानसून ट्रफ आगे बढ़ा

मानसून ट्रफ आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में पहुंच गया है। अब मानसून के लौटने की परिस्थितियां बन रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हालांकि थोड़ी गर्मी और उमस का स्थानीय कारणों से हो रहा है। इसमें बारिश का बहुत रोल नहीं है। दस दिनों पहले तक यह बिहार के पास ही मौजूद था। जानकारी हो कि मानसून ट्रफ जहां पर मौजूद रहता है वहां बारिश की प्रबल स्थिति बनी रहती है।