PATNA : ख्7 अगस्त को गांधी मैदान में आहूत देश बचाओ-भाजपा भगाओ रैली के सिलसिले में राजद ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में एक समीक्षा बैठक की। बैठक में रैली को ले बनी विभिन्न उप समितियों के संयोजक, सह संयोजक व सदस्य विशेष रूप से शामिल हुए।

रैली के संयोजक इलियास हुसैन ने इस मौके पर कहा कि क्990 से अब तक जितनी भी रैलियां हुई हैं, उससे यह रैली बड़ी और ऐतिहासिक होगी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि राजद के एक-एक कार्यकर्ता ने रैली को ऐतिहासिक बनाए जाने को ले कमर कस लिया है। समीक्षा बैठक में राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव कमर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, प्रधान महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विधयक राजेंद्र राम, रामानुज प्रसाद व विधान पार्षद राधाचरण सेठ ने भी अपने विचार रखे।