- 1.20 लाख हैं मनरेगा मजदूर, सिर्फ 36,918 जुड़े आधार से

PATNA/ ARA : भोजपुर में मनरेगा के सभी मजदूर अब तक आधार नंबर से नहीं जुड़ सके हैं। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव व सचिव के सख्त फरमान के बाद भी प्रखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर के इसके जिम्मेवार अधिकारी इसमें रुची नहीं ले रहे हैं। नतीजतन मनरेगा मजदूरों की एक बड़ी तादाद के बाद भी केवल फ्0 फीसद हीं आधार से जुड़ सके हैं। 70 फीसद जॉब कार्डधारी चाहे कारण जो हो आधार से वंचित हैं। प्रधान सचिव व सचिव के आदेश के बाद यहां उप विकास आयुक्त ने सभी पीओ को निर्देश दिया कि सभी मनरेगा मजदूरों का खाता अभियान चलाकर आधार नंबर से जोड़ें। बावजूद जिम्मेवार लोगों की उदासीनता के चलते यह अभियान गति नहीं पकड़ रहा है। आरा सदर प्रखंड जिले के अन्य प्रखंडों की तुलना में अभी आगे है। पीरो प्रखंड इस मामले में सबसे पीछे चल रहा है। जिले में मनरेगा मजदूरों की तादाद क् लाख ख्0 हजार है। इसमें से केवल फ्म्,9क्8 मजदूरों का खाता आधार नंबर से जुड़ सका है।