- पटना सहित प्रदेश के सभी अनुमंडल में खोला जाएगा हेल्प सेंटर

- सरकारी मदद से लेकर प्रमाण पत्र किए जाएंगे जारी, दौड़ धूप से मिलेगी मुक्ति

PATNA : नई सरकार में दिव्यांगों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। इसके बाद प्रमाण पत्र हो या फिर पेंशन या फिर अन्य सेवाओं के लिए आवेदकों को ज्यादा भाग दौड़ नहीं करनी होगी। अनुमंडल स्तर पर ही हर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने प्लान तैयार करने के साथ ही पटना सहित प्रदेश के क्0क् अनुमंडलों में हेल्प सेंटर बनाए जाने के लिए ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है।

- ये है सरकार का प्लान

समाज कल्याण मंत्रालय ने प्रदेश के सभी क्0क् अनुमंडलों में बिहार समेकित सामाजिक सुरक्षा सुदृढ़ीकरण परियोजना के तहत सेंटर बनाने का प्लान तैयार कर लिया है। यहां वृद्ध विधवा और दिव्यांग के लिए विशेष रूप से काम होगा। इसके लिए मंत्रालय ने अधिकारियों के साथ मंथन कर प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके बाद ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इससे पेंशन से लेकर अन्य समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

- अब नहीं होगी परेशानी

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अनुमंडल स्तर पर बनाए जाने वाले सहायता केंद्र से दिव्यांग, वृद्ध और विधवा को पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं में मदद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार का प्लान है कि उन्हें अनुमंडल स्तर पर ही सारी सुविधाएं दी जाए। साथ ही साथ इसकी मानीटरिंग भी की जाए। मालूम हो कि मौजूदा समय में किसी भी काम के लिए दिव्यांगों के साथ अन्य पेंशनधारियों को जिला मुख्यालय जाना होता है। ऐसे में उन्हें काफी दौड़ धूप करनी होती है जिसमें काफी पैसा भी खर्च होता है, लेकिन नई व्यवस्था से ये समस्या समाप्त हो जाएगी.्र

अनुमंडल स्तर पर ये मिलेगी सुविधा

- वृद्ध विधवा और दिव्यांग का इलाज।

- दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगों की व्यवस्था।

- दिव्यांगता की जांच।

- मोबाइल थेरेपी यान की व्यवस्था।

- दिव्यांगता की जांच के बाद प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था।

- दिव्यांगों के साथ अन्य पेंशनधारियों के कार्यो का निस्तारण ।

- इमरजेंसी अस्पताल की तरह बेड की व्यवस्था।

- काउंसलरों से विशेष काउंसलिंग की व्यवस्था।

प्रदेश में पेंशन योजना में पारदर्शिता लाने के साथ सभी क्0क् अनुमंडलों में बिहार समेकित सामाजिक सुरक्षा सुदृढ़ीकरण परियोजना के तहत सेंटर बनाने जाने की तैयारी पूरी हो गई है। इसका ट्रायल किया जा रहा है। बहुत जल्द पटना सहित प्रदेश के अन्य जिलों में इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

- मंजू वर्मा, समाज कल्याण मंत्री