aditya.jha@inext.co.in

PATNA : आपको बिहार बोर्ड का फर्जी टॉपर गणेश तो याद ही होगा। क्या यह याद है कि उसका फर्जीवाड़ा कैसे पकड़ में आया था। चलिए आपको एक बार और याद दिलाते हैं। गणेश को प्रैक्टिकल में 70 में से म्भ् अंक मिले थे। जब उसके स्कूल की जांच की गई तो पता चला कि स्कूल में कोई संगीत टीचर है ही नहीं। प्रैक्टिकल रूम और वाद्य यंत्र भी नहीं मिले। अब सवाल यह उठता है कि क्या बिहार में एक ही स्कूल ऐसा है जहां प्रैक्टिकल के मा‌र्क्स रेवड़ी की तरह बांटे जाते हैं या फिर पूरा सिस्टम ही ऐसा है। इसे पड़ताल करने के लिए दैनिक जागरण आई नेक्स्ट शुरू करने जा रहा है एक अभियान 'प्रयोग का दुरुपयोग'। इस अभियान की पहली कड़ी में हम आपको पटना के सबसे बड़े सरकारी स्कूल की हालत बताते हैं। यहां तो और भी बुरा हाल है। प्रैक्टिकल रूम तो बने हैं लेकिन वह धूल की चादर के नीचे दब गए है।

फैक्ट फिगर

स्कूल : राजकीय महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय

स्थान : बांकीपुर

प्राचार्या : विजया कुमारी

छात्रों की संख्या :

शिक्षकों की संख्या :

प्रयोगशाला : फ् (रसायन, भौतिक, जीव विज्ञान )

इंटर का रिजल्ट :

प्रैक्टिकल में पास प्रतिशत: क्00 प्रतिशत

प्रैक्टिकल में मिनिमम-मैक्सिमम मा‌र्क्स : ख्म्-फ्0

आंखों देखी

'प्रयोग का दुरुपयोग' कैंपेन के तहत दैनिक जागरण आई नेक्स्ट सबसे पहले बांकीपुर पहुंचा जहां रिपोर्टर ने राजकीय महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय की पड़ताल की। यहां पहुंचने पर पता चला कि पिछले एक साल से यहां रसायन शास्त्र विभाग में टीचर ही नहीं हैं। स्टूडेंट्स को साल भर से न तो कोई प्रैक्टिकल कराया गया और न ही केमेस्ट्री का कोर्स पूरा हुआ। यहां मौजूद छात्र और छात्राओं से केमेस्ट्री से संबंधित क्वेश्चन किए गए तो किसी ने उसका सही जवाब नहीं दिया। यहां तक की ऑक्सीजन और पानी का फॉमूला तक बच्चे नहीं बता सके। ऐसे में सवाल यह उठता है कि बिना पढ़ाई किए इन बच्चों को प्रैक्टिकल में कैसे मा‌र्क्स मिल जाता है।

ऐसे बरसे थे प्रैक्टिकल में मा‌र्क्स

इंटरमीडिएट परीक्षा में ख्0क्म्-ख्0क्7 में पास हुए कुछ स्टूडेंट्स का जब प्रैक्टिकल मा‌र्क्स चेक किए गए तो वो चौंकाने वाले थे। फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायो इन तीनों विषयों के प्रैक्टिकल में अधिकांश बच्चों को प्रैक्टिकल में ख्म् से फ्0 मा‌र्क्स दिए गए हैं। कुछ रॉल नंबर का रिजल्ट आप भी देखें।

रॉल नंबर प्रैक्टिकल के मा‌र्क्स

क्70क्0007 ख्म्/ फ्फ्

क्70क्0007 ख्म् / फ्फ्

क्70क्00क्0 ख्7 / फ्फ्

स्कूल में नवम्बर ख्0क्म् से केमेस्ट्री के टीचर नहीं है। इसलिए केमेस्ट्री की थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल का कार्य भी बंद है। केमेस्ट्री का प्रैक्टिकल रूम तो है पर टीचर के नहीं होने के कारण सबकुछ बंद पड़ा है। जब टीचर की नियुक्ति होगी सब ठीक हो जाएगा।

- विजया कुमारी, प्राचार्या

राजकीय महिला उच्च माध्यमिक विद्यालय बांकीपुर ।

स्कूल में केमेस्ट्री के टीचर नहीं हैं इसलिए थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी नहीं होता है। ऐसे में हमलोगों का कोर्स भी काफी पीछे है। पता नहीं एग्जाम तक कोर्स पूरा होगा या नहीं। प्रैक्टिकल क्लास बंद होने से हमलोग कुछ सिख भी नहीं पा रहे हैं

- दिव्या, स्टूडेंट्स

स्कूल में काफी दिनों से प्रैक्टिकल नहीं हो रहा है। हमारे सीनियर ने बताया था कि यहां एग्जाम के समय ही प्रैक्टिकल कराया जाता है। प्रैक्टिकल एग्जाम में फाइल देखा जाता है। इससे पहले तो कभी भी क्लास में इसके बारे में नहीं बताया गया।

- नीसू, स्टूडेंट्स