- बाढ़ के अछुआरा से कुख्यात सौरभ को पुलिस ने किया अरेस्ट

- कारबाइन के साथ कई हथियार व गोली भी बरामद

PATNA : राजीव सिंह का मर्डर करने वाले क्रिमिनल्स अब उसके साथी के पीछे पड़ गए थे। जल्द ही राजीव के साथी व खुशरुपुर के रहने वाले छोटन सिंह को टपकाने वाले थे। छोटन के मर्डर का पूरा प्लान क्रिमिनल्स ने तैयार कर लिया था। सभी क्रिमिनल्स बाढ़ में जमा हुए थे, जिसकी भनक एसएसपी मनु महाराज को मिल गई। एसएसपी ने रूरल एसपी बीएन झा के डायरेक्शन में एक स्पेशल टीम बनाई। टीम ने रेड कर कुख्यात सौरभ कुमार को अरेस्ट कर लिया। हालांकि अथमलगोला के सबनीमा का चंदन कुमार समेत कुछ दूसरे साथी मौके से फरार हो गए। मौके से पुलिस ने पुलिस से लूटी गई एक कारबाइन, कारबाइन की दो मैगजीन, दो पिस्टल, दो मैगजीन फ्0 गोली बरामद की।

गैंगवार होने से बच गया

टेंडरवार और वर्चस्व कायम करने के लिए भोला सिंह गिरोह ने पहले राजीव का मर्डर किया था, जिसके बाद छोटन सिंह की बारी थी। छोटन का मर्डर होने के बाद पटना, बाढ़ और मोकामा एरिया में गैंगवार का खतरा बढ़ जाता, जिसे पुलिस की सक्रियता ने टाइम रहते बचा लिया। एसएसपी मनु महाराज ने अच्छा काम करने के लिए टीम में शामिल पुलिस वालों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है।