महिला सुरक्षा को लेकर पटना के आईजी का बड़ा प्लान

सुरक्षा को लेकर पुलिस को दी जाएगी नई जिमेदारी

PATNA: अब पटना पुलिस महिलाओं की ताकत बनेगी। सुरक्षा के साथ न्याय के लिए पुलिस नए प्लान पर काम करेगी। महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए तैयार आईजी के नए प्लान पर पुलिस का काम बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। पुलिस टीम को जोश देने का काम खुद आईजी करेंगे और वह मॉनीटरिंग के साथ ऐसे पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करेंगे जो प्लान पर बेहतर काम कर रहे हैं। महिला दिवस पर ऐसे कई प्लान पर आईजी का काम शुरू हो जाएगा। पटना जोन के पुलिस कर्मियों को इसके लिए लगा दिया जाएगा।

ऐसे बना महिला सुरक्षा का प्लान

पटना के जोनल आईजी नैय्यर हसनैन खां ने विशेष प्लान तैयार किया है। इस प्लान में महिला अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ऐसे अपराधों की समीक्षा और पीडि़ताओं को शत प्रतिशत न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया गया है। आईजी ने महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे अपराधों को बारीकी से समझा है और फिर इस पर अंकुश लगाने के लिए प्लान तैयार किया। इसमें हर बिंदु को शामिल किया गया है जो महिला अपराध पर ारी पड़ता है। सबसे अधिक समस्या तब होती है जब पुलिस पीडि़ता की शिकायत गंभीरता से नहीं लेती है। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए ही बड़ी रणनीति बनाई गई है।

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

आईजी ने निर्देश दिया है कि किसी भी दशा में महिला अपराध में मनमानी नहीं होनी चाहिए। इसमें पुलिस कर्मियों से चूक हुई या फिर मनमानी की बात सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर मामले में पुलिस को गंभीर होना है और तत्काल कार्रवाई करनी है। महिलाओं की शिकायत को शालीनता से सुनना है। महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई करनी है और उन्हें न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करना है।

महिला सुरक्षा को लेकर बड़े प्लान पर काम किया जाएगा। इसमें महिलाओं की सुरक्षा और उनके समान को लेकर पुलिस को विशेष रूप से लगाया जाएगा। इस नई पहल में पूरा फोकस महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली घटनाओं पर होगा। समाज में इसके लिए जागरुकता अाियान ाी चलाया जाएगा।

नैय्यर हसनैन खां, आईजी जोन पटना