मासूम बच्चों को निशाना बनाया गया

पिछले कुछ महीने में आधा दर्जन से अधिक वारदातें हो चुकी हैं, जिसमें मासूम बच्चों को निशाना बनाया गया है। इसमें कुछ बच्चों को तो इन दरिंदों ने मार भी दिया है। प्रेरणा की कहानी अभी पुरानी नहीं हुई है। इस हत्या को याद रखने और इससे सबक लेने की जरूरत है। प्रेरणा इंदिरा नगर में अपने बुआ के यहां आई थी। घटना के दिन वह घर से कुछ देर लापता थी। उसके साथ जो हुआ, उसमें कुछ टाइम लगा होगा, पर उसके घरवालों ने काफी देर बाद उसकी खोजबीन शुरू की।

मकान मालिक के बेटे ने किया रेप

कंकड़बाग में एक बच्ची के साथ मकान मालिक के बेटे ने रेप किया था। घरवालों को बाद में पता चला।

चूक : एक ही मकान के अलग-अलग फ्लोर पर रहती थी फैमिली। बच्ची के परिजनों को यह भी पता नहीं था कि उस वक्त उनकी मासूम बच्ची कहां है। अगर बच्ची नहीं बताती, तो कोई नहीं जानता।

बिहटा में मासूम के साथ रेप

बिहटा थाना एरिया में मासूम बच्ची को अपने साथ ले जाकर एक युवक ने रेप किया। बच्ची ने जब घरवालों को बताया, तब पता चला।

चूक : आपके बच्चे किसके साथ जा रहे हैं, यह ख्याल रखना जरूरी है। घरवालों को पता भी नहीं था कि बच्ची कहां गई है।

अननेचुरल सेक्स के बाद हत्या

पाटलिपुत्रा थाना में राहुल(10) नामक एक बच्चे की अननेचुरल सेक्स के बाद कूचकर हत्या।  

चूक : रात के 11 बजे बच्चा घर से बाहर एक शादी समारोह में था। घरवालों को पता नहीं। सुबह उसकी लाश मिली, तब खुला राज।

अननेचुरल सेक्स के बाद हत्या

पाटलिपुत्रा थाना एरिया में मोनू(9) नामक बच्चा दूध लाने गया था। शाम तक नहीं लौटा। सुबह उसकी लाश विद्यापीठ बगीचे में मिली। उसे बुरी तरह कूचकर मारा गया था।

चूक : घरवालों ने उसे शाम को दूध लाने भेज दिया। छोटे बच्चे को अकेले दुकान भेजना ही गलत था।

save your child