.और फिर दिल टोटे-टोटे happy हो गया

Patna: बैसाखी की मस्ती में पटना साहिब पूरी तरह से डूबा रहा। सुबह होने के साथ ही गुरुद्वारे पर भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई। देश-विदेश से आए भक्तों ने गुरु के सामने मत्था टेक कर अपनी मुरादें मांगी. 

हर एज ग्रुप के लोगों ने इंज्वॉय किया
समारोह में कथा प्रवचन व कीर्तन आयोजित किया गया। खालसा पंथ के 314वें स्थापना दिवस पर आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में हर एज ग्रुप के लोगों ने इंज्वॉय किया। पर्यटन विभाग एवं डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से आयोजित प्रोग्राम में सुबह साढ़े ग्यारह से चार बजे तक हैण्डीक्राफ्ट, पेंटिंग, रंगोली, अंत्याक्षरी आयोजित किया गया. 
गुरुवाणी संग गुरु प्रणाम
इससे पूर्व शाम में रोड कंस्ट्रक्शन मिनिस्टर नंद किशोर यादव और पर्यटन मिनिस्टर सुनील कुमार पिंटू ने समारोह की शुरुआत की। इसके बाद गुरुवाणी व बिहार गौरव गान गाया गया। इस दौरान मंगल तालाब पर दर्शकों की भारी भीड़ जमा थी। रात नौ बजे के करीब हंस राज हंस के सूफियाना और पंजाबी गायकी ने सिटी वालों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संडे को मालिनी अवस्थी परफॉर्म करेंगी. 

हर एज ग्रुप के लोगों ने इंज्वॉय किया
समारोह में कथा प्रवचन व कीर्तन आयोजित किया गया। खालसा पंथ के 314वें स्थापना दिवस पर आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में हर एज ग्रुप के लोगों ने इंज्वॉय किया। पर्यटन विभाग एवं डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से आयोजित प्रोग्राम में सुबह साढ़े ग्यारह से चार बजे तक हैण्डीक्राफ्ट, पेंटिंग, रंगोली, अंत्याक्षरी आयोजित किया गया।