सिटी के पुलिस स्टेशनों में रोजाना दर्जनों मामले आते हैं। इनमें से कुछ मामलों का थाना लेवल पर ही निष्पादन होता है। लेकिन कुछ ऐसे मामले होते हैैं, जो लंबी कानूनी प्रक्रिया के कारण पेंडिंग रहते हैं.  पुलिस की टाल-मटोल नीति के कारण ये मामले लंबे समय तक यूं ही चलते रहते हैं। यही कारण है कि अर्बन एरिया के पुलिस स्टेशन में सैकड़ो मामले पेंडिंग हैं।

मैक्सिमम मामले जमीन विवाद व प्रताडऩा के
पुलिस के पास सबसे ज्यादा जमीन विवाद व प्रताडऩा से संबंधित मामले ही आते हैं। इन मामलों में थाना लेवल पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता है। इससे मामले एसपी व डीएसपी तक पहुंचते हैं। तब शुरू होती है कार्रवाई की प्रक्रिया। इस कानूनी प्रक्रिया
से लोगों को काफी प्रॉब्लम फेस करना पड़ता है।

पुलिस पर लोगों का भरोसा नहीं
लोगों की नजर में पुलिस की छवि अच्छी नहीं है.लोगों की माने तो पुलिस केवल पैसे व पहुंच वालों की ही सुनती है। यही कारण है कि मानगो मिल्लत नगर निवासी शाहरूख की पिटाई के बाद भी उसके परिजनों ने पुलिस से कम्प्लेन नहीं किया।
जवानों की है भारी कमी
ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट में 35 पुलिस स्टेशन हैं। यहां पुलिस के 2700 सैैंक्शंड पोस्ट है, जबकि 2400 जवान ही अवेलेबल हैं। अब भी यहां 300 जवानों की कमी हैं। इनमें ट्रैफिक डिपार्टमेंट पुलिस जवानों की कमी से सबसे ज्यादा परेशान है। जवानों की कमी के कारण इन्क्वायरी सहित अन्य कार्यों में भी प्रॉब्लम होती है।

अर्बन एरिया के पीएस में 954 मामले हैं पेंडिंग

अर्बन एरिया के 19 पुलिस स्टेशनों में दिसंबर 2011 में 1288 मामले पेंडिंग थे जो 854 तक पहुंच गए हैैं। इसके बाद के 4 मंथ यानि जनवरी से अप्रैल तक इनकी संख्या में और बढ़ोतरी हो गई है। फिलहाल लगभग 954 मामले पेंडिंग हैैं। इन 4 महीनों में 100 से ज्यादा मामले थानों में दर्ज हैैं। इनपर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस ने टोटल पेंडिंग मामलों में से 400 से ज्यादा मामलों का निष्पादन कर दिया है।

अर्बन एरिया के पुलिस स्टेशन में पेंडिंग केस
पुलिस स्टेशन/ऑफिसर    पेंडिंग केस
डीएसपी (एच)-1    167
डीएसपी (एच)-2    98
डीएसपी (सिटी)    395
डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर)    105
डीएसपी (पीसीआर)    105
मानगो सर्किल    107
मानगो थाना    103
पारडीह सर्किल    68
ओलीडीह ओपी    40
आजादनगर    30
कदमा सर्किल    99
कदमा थाना    68
सोनारी थाना    35
साकची सर्किल    72
साकची थाना    70
महिला थाना    2
गोलमुरी सर्किल    92
गोलमुरी थाना    71
बर्मामाइंस थाना    23
टेल्को सर्किल    87
टेल्को थाना    86
टेल्को-गोविंदपुर    48
गोविंदपुर थाना    35
बिरसानगर थाना    13
सिदगोड़ा सर्किल    106
सीतारामडेरा थाना    40
जुगसलाई सर्किल    35
जुगसलाई थाना    35
बागबेड़ा सर्किल    67
बागबेड़ा थाना    30
परसुडीह थाना    37
बिष्टुपुर सर्किल    100
बिष्टुपुर थाना    100   

पिछले एक साल का केस डिस्पोजल रिकार्ड

मंथ          केस      डिस्पोजल
जनवरी    2026       352
फरवरी    1915    313
मार्च    1869    356
अप्रैल    1749    297
मई    1748    349
जून    1700    236
जुलाई    1747    317
अगस्त    1718    340
सितंबर    1712    340
अक्टूबर    1732    348
नवंबर    1704    402
दिसंबर    1623    335

कोई केस पेंडिंग नहीं होता है। पुलिस स्टेशन में जो मामला आता है, उसकी जांच की जाती है। जांच में विलंब होने के कई कारण हो सकते हैैं। पुलिस द्वारा प्रायोरिटी बेसिस पर पुराने मामलों का निष्पादन किया जा रहा है। जहां तक लोगों के मन में पुलिस से डर की बात है, तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं। वे सामने नहीं आना चाहते तो 100 नंबर पर कम्प्लेन करें पुलिस हेल्प करेगी।
अखिलेश झा, एसएसपी, जमशेदपुर