- नगर निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल होने का दावा

ALLAHABAD: विपक्ष मुद्दा विहीन हो चुका है। जबकि भाजपा सरकार पर जनता का विश्वास बढ़ा है। प्रदेश की योगी सरकार ने कम समय में विकास को गति दी है और कानून व्यवस्था में सुधार के साथ रोजगार के नए साधन उपलब्ध हो रहे हैं। जनता का विश्वास ही भाजपा की जीत का आधार बनेगा। यह बात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ। महेंद्र नाथ पांडेय ने पार्टी के महापौर प्रत्याशी अभिलाषा गुप्ता के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के दौरान कही।

पूरी दुनिया में बढ़ा है मान

इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर कटाक्ष किया। कहा कि अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले अब कृष्ण मंदिर बनवाने की बात कर रहे हैं। कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल के कार्यकाल में दुनिया में देश का मान बढ़ा है। मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि गरीब और उपेक्षितों के हक में कार्य कर रही भाजपा को यही चीज निकाय चुनाव में जीत दिलाएगी। इस मौके पर विधायक नीलम करवरिया, हर्षवर्धन बाजपेई, विक्रमाजीत मौर्य, वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ल, अशोक दुबे, नरेंद्रदेव पांडेय, अशोक बाजपेई, अखिलेश्वर मिश्र, मृत्युंजय त्रिपाठी, गुरु प्रसाद मौर्य, दीपक पटेल, गणेश केसरवानी, केसरीदेवी पटेल आदि उपस्थित रहे।