-सड़क पर दौड़ती रही पुलिस की गाडि़यां

-उपद्रवियों ने की माहौल बिगाड़ने की कोशिश

द्मड्डठ्ठड्डद्मह्मड्डद्भ.श्चड्डह्लद्धड्डद्म@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: क‌र्फ्यू के दौरान बुधवार को कुछ उपद्रवियों ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इस दौरान उनलोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया और पेट्रोल बम भी फेंका। हालांकि, उपद्रवियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को अरेस्ट किया है। घटना के बाद सिटी एसपी चंदन झा ने जवानों के साथ मोर्चा संभाला। इससे पूर्व खाद्य आपूर्ति और संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय, एडीजीए एसएसपी, सिटी के डीएसपी और रैफ के जवानों ने बुधवार को पूरे सिटी में फ्लैग मार्च किया। सरयू राय ने जल्दी ही हालात सामान्य होने की बात कही। मानगो में सोमवार की रात हुई छेड़खानी की घटना के बाद से माहौल काफी खराब हो गया है। जिससे निपटने के लिए कफ्र्यू लगा दिया गया है।

पुलिस से होती रही बकझक

क्फ्र्यू के दौरान घरों से निकले लोगों को मानगो पुल पर परेशानी का सामना करना पड़ा। ड्यूटी पर जाने के लिए निकले लोगों को रोककर पुलिस पूछताछ कर रही थी। इस बीच कई लोगों के साथ पुलिस की बकझक भी हुई। हालांकि, बाद में उन्हें पुलिस ने जाने दिया। सिटी के विभिन्न इलाकों में पुलिस और पब्लिक के बीच-बकझक की सूचना है।

बिना आईकार्ड वालों को पुलिस ने पीटा

कफ्र्यू की घोषणा के बाद से ही पुलिस, सीआरपीएफ और रैफ के जवान अलर्ट थे। सड़क पर जो भी दिखा उसे आईकार्ड दिखाने को कहा। इस दौरान जिन लोगों के पास आईकार्ड नहीं था उन्हें पुलिस ने पीट कर भगा दिया। सुबह से लेकर रात तक पुलिस मानगो इलाके में प्रवेश करने वालों की जांच कर रही थी।

कुछ इलाकों में कफ्र्यू में चार घंटे की ढील

आजादनगर, उलीडीह, मानगो और एमजीएम थाना क्षेत्र को छोड़कर बाकी के इलाकों में दोपहर एक बजे से लेकर शाम पांच बजे तक ढील दी गई। लोगों को जैसे ही इसकी सूचना मिली वे अपने घरों से निकले और जरूरत का सामान खरीदा। वहीं एक-दो पेट्रोल पंपों पर भी फ्यूल लेने वालों की भारी भीड़ देखी गई। इससे पहले दुकानदार एक बजने का इंतजार कर रहे थे। जिसकी सूचना उन्हें पहले ही मिल गई थी।