- सामाजिक सेवा समिति ने फूलबाग नेहरू नगर में कराई फॉगिंग

- मशीन खरीद घर-घर जाकर सदस्य कर रहे फॉगिंग

Meerut। शहर में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का प्रकोप जारी है। लेकिन नगर निगम है कि महज कागजों में ही फॉगिंग करा रहा है। नतीजा यह है अब लोगों ने खुद ही अपनी मशीन खरीदकर फॉगिंग करनी शुरू कर दी है। सामाजिक सेवा समिति ने रविवार को नेहरू नगर फूलबाग कॉलोनी तथा पंचशील कॉलोनी में फॉगिंग कराई।

अपने पैसों से खरीदी मशीन

सामाजिक सेवा समिति ने अपने पैसे खर्च कर फॉगिंग करने की मशीन खरीदी। समय-समय पर समिति के द्वारा घर-घर जाकर फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे बीमारी से निजात दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।

समिति से जुड़ रहे हैं लोग

सामाजिक सेवा समिति की फॉगिंग से अब स्थानीय लोग भी जुड़ने लगे हैं। दरअसल, फॉगिंग न होने से नगर निगम के प्रति लोगों की खासी नाराजगी है। समिति के ऑफिस पर जाकर लोग समर्थन दे रहे हैं।

नगर निगम द्वारा एक या दो बार फॉगिंग कराई गई है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे बीमारी से लोग ग्रसित है। इसीलिए हमने अपने पैसों से मशीन खरीदी है। हम हर सप्ताह मोहल्लों में फॉगिंग करा रहे हैं। फॉगिंग से मच्छरों की तादात में कमी आई है।

नीरज ठाकुर, अध्यक्ष बजरंग सेवा समिति