वार्ड 60 मुट्ठीगंज भाग-1 में मेन रोड पर लगता है इल्लीगल सब्जी मार्केट, नहीं है कूड़ा अड्डा, यमुना किनारे फेंकते हैं कचरा

<वार्ड म्0 मुट्ठीगंज भाग-क् में मेन रोड पर लगता है इल्लीगल सब्जी मार्केट, नहीं है कूड़ा अड्डा, यमुना किनारे फेंकते हैं कचरा

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल के भ्0-भ्0 पॉपुलेशन वाले वार्ड म्0 मुट्ठीगंज भाग-क् में ईसीसी, महर्षि भारद्वाज इंटर कॉलेज, परिषदीय विद्यालय, डॉ। केपी जायसवाल, आर्यकन्या इंटर और डिग्री कॉलेज समेत आधा दर्जन से अधिक स्कूल-कॉलेज हैं। यहां सुबह से दोपहर तक सबसे ज्यादा टै्रफिक लोड रहता है। ऐसे में रोड पर ही चलने वाली अवैध सब्जी मंडी और इनक्रोचमेंट से जबर्दस्त जाम लगता है। इससे पूरा इलाका परेशान रहता है। सफाई व्यवस्था पर भी नगर निगम का फोकस कम है। वार्ड में एक भी कूड़ा अड्डा नहीं होने से सारा कूड़ा यमुना किनारे फेंका जाता है।

एट ए ग्लांस-

वार्ड-म्0 मुट्ठीगंज- भाग क्

पार्षद- दीपेश यादव

क्वालीफिकेशन- बीए, एलएलबी

आबादी- ख्0000

वोटर- 8000

मोहल्ला- आर्यकन्या रोड, गल्ला मंडी, गऊघाट, मसूरियादीन की गली, काली बाड़ी, सरैया गली, बरगद गली, गाजीगंज मंडी, बाबूगंज बोरा मंडी, बाबूगंज खटाई मंडी, मक्खनगंज, फूलपुर का हाता, बजरंग मंडी।

हक और हकीकत

सड़क- ब्-क्0

कभी सीवर, कभी जलकल तो कभी किसी और काम से हो रही खोदाई के कारण आर्यकन्या से गऊघाट की ओर जाने वाली सड़क लगातार दो वर्ष तक बंद रही। इससे हजारों लोग परेशान हुए। कुछ महीने पहले रोड चालू हुई है। लेकिन अभी भी पंचकोशी रोड, लक्ष्मी नारायण रोड के साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक गलियां क्षतिग्रस्त हैं। सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़कें कई महीने बाद भी नहीं बन सकी हैं।

बिजली- फ्-क्0

शहर के चारों तरफ जहां बंच कंडक्टर तार दौड़ाए जा रहे हैं। वहीं मुट्ठीगंज भाग एक में ज्यादातर बिजली के तार खुले हुए हैं। करीब ख्0 वर्ष पुराने बिजली के खंभे गलियों में व रोड पर लगे हैं। ये काफी जर्जर हो चुके हैं। आए दिन बिजली के तार टूट कर रोड पर गिरते हैं। वहीं मेन रोड से लेकर गलियों तक बिजली के तारों का जंजाल बिछा हुआ है। बजरंग मंडी, बरगद गली के साथ ही अन्य गलियों में बिजली के तारों का जंजाल फैला हुआ है।

सफाई- ब्-क्0

करीब ख्0 से ख्भ् हजार की आबादी वाले वार्ड में कहीं भी कूड़ा अड्डा नहीं है। गऊघाट डॉट पुल के नीचे व यमुना किनारे कूड़ा फेंका जाता है। इससे लोग परेशान रहते हैं। वहीं सुबह झाड़ू लगने के बाद गंदगी फैलने में देर नहीं लगती है, क्योंकि अवैध सब्जी मंडी रोड पर ही चलती है। दुकानदारों द्वारा सड़ी गली सब्जियों को रोड पर ही फेंक दिया जाता है।

पानी- ब्-क्0

यमुना का किनारा होने और चारों तरफ कई बड़े-बड़े ट्यूबवेल होने और कई मिनी ट्यूबवेल लगे होने की वजह से वार्ड में वाटर सप्लाई की समस्या नहीं है। लेकिन कुछ मोहल्लों में गंदे व बालू वाले वाटर सप्लाई की समस्या बनी हुई है। क्योंकि अहिरान के पास लगा एक ट्यूबवेल पानी छोड़ चुका है। शिकायत के बाद भी जलकल विभाग अभी तक ट्यूबवेल बोर नहीं करा पाया है।

आवारा पशु-इनक्रोचमेंट- फ्-क्0

इनक्रोचमेंट, जाम और आवारा पशु मुट्ठीगंज-भाग एक वार्ड की सबसे बड़ी समस्या हैं। आधा दर्जन स्कूल-कॉलेज की जब छुट्टी होती है तो कोठापार्चा चौराहा से लेकर गऊघाट चौराहे तक भीषण जाम लग जाता है। रोड पर इनक्रोचमेंट कर चल रही सब्जी मंडी की वजह से जाम लगता है। सब्जी मंडी की वजह से आवारा पशु भी दिन भर इधर-उधर भटकते रहते हैं।

वार्ड बोलता है

आर्यकन्या चौराहा से गऊघाट की ओर जाने वाले मेन रोड पर ही दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इससे चौड़ी रोड होने के बाद भी यहां भीषण जाम लगता है। बच्चे परेशान होते हैं। आस-पास रहने वाले लोग भी परेशान होते हैं। नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं।

प्रकाश नंदन

गलियों की हालत काफी खराब है। रास्ते जहां उखड़े हुए हैं, वहीं सर पर बिजली के जर्जर तार मौत बन कर मंडराते हैं। कई बार लोग करेंट की चपेट में आ चुके हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है।

कृष्णा जायसवाल

बरगद वाली गली नगर निगम की लापरवाही का शिकार है। जहां गली पूरी तरह से उखड़ी हुई है। वहीं स्ट्रीट लाइट जलती ही नहीं है। पार्षद से शिकायत के बाद भी समस्या दूर नहीं होती है। नगर निगम के अधिकारियों से भी लोगों ने शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

लवकुश जायसवाल

गलियों में फैली गंदगी से काफी दिक्कत होती है। गऊघाट डॉट पुल हो या कीडगंज की ओर जाना वाला डॉटपुल। गुजरने के दौरान नाक पर रूमाल रख कर या फिर सांस रोक कर गुजरना पड़ता है। ये इसलिए है कि वार्ड में एक भी कूड़ा अड्डा नहीं बनाया गया है।

प्रदीप कुमार साहू

पब्लिक डिमांड

क्। इल्लीगल सब्जी मंडी और इनक्रोचमेंट की वजह से लगने वाले जाम से मिले निजात।

ख्। सफाई की हो बेहतर व्यवस्था। जगह-जगह लग रहे कचरे के ढेर को हटाया जाए।

फ्। रोड के साथ ही गलियों में भी हो बेहतर सफाई व्यवस्था।

ब्। अहिराना के पास खराब ट्यूबवेल को रिबोर कराया जाए।

जवाब दो पार्षद जी

क्। क्या आपको लगता है कि पांच सालों में आप जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं?

खरा उतरने का प्रयास तो पूरा किया है। पहली बार चुनाव लड़ने और जीतने के बाद पूरी तन्मयता के साथ काम किया है। क्ख् गलियों का निर्माण कराया। जो गलियां ख्0 साल से नहीं बनी थी, जहां घुटने तक पानी जमा होता था, कीचड़ रहता था। वे गलियां इस समय चकाचक हैं।

ख्। ऐसा कौन सा काम है, जिसे आप करा नहीं पाए?

आर्यकन्या चौराहा से रामकृष्ण मठ तक काफी बड़ा नाला है, जो चाचर नाले की तरह चौड़ा है। ये नाला ओपेन है। इससे उठने वाली बदबू और मच्छरों से लोगों को काफी दिक्कत होती है। दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। इस नाले को कवर कराने का प्रयास किया, लेकिन करा नहीं पाया।

फ्। अपने वार्ड को मॉडल वार्ड बनाने के लिए क्या किया?

मॉडल वार्ड बनाने के लिए काफी प्रयास किया। आर्यकन्या चौराहे पर जो सबसे बड़ी समस्या थी, जिसकी वजह से दो वर्ष तक रोड ब्लाक रहा, उस समस्या को दूर कराते हुए पाइप लाइन अलग-अलग करा दिया। जिस नाले की वजह से चार वर्ष पहले परिषदीय स्कूलों के लिए आई सरकारी किताबें खराब हो गई थी, आठ लाख रुपये की लागत से उस नाले का निर्माण कराया।