RANCHI : ओरमांझी के टुंडाहोली गांव निवासी सोनी देवी (22) को दहेज की खातिर गला घोंटकर मार देने बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कांके-सुकुरहट्टू के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने मंगलवार को सभी नामजद आरोपियों की की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ओरमांझी थाने का घेराव किया। इस वजह से रांची-हजारीबाग एनएच-33 करीब दो घंटे तक जाम रहा। इस दौरान रोड के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन खड़े रहे। पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी गुस्साए लोग जाम हटाने को तैयार नहीं हो रहे थे। आखिरकार सिल्ली डीएसपी के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया।

पति, सास-ससुर अरेस्ट

पुलिस ने बताया कि विवाहिता की हत्या मामले में कई के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें आरोपी पति मोहन महतो, सास बिराजो देवी और ससुर रमेश महतो को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चार अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही वे भी पकड़ लिए जाएंगे।

2009 में हुई थी शादी, मांग रहे थे दो लाख व बाइक

दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक सोना और रमेश महतो के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन, 2009 में दोनों के बीच सामाजिक रीति-रिवाज से शादी हुई थी। शादी के बाद से सोनी देवी अपने पति मोहन महतो के साथ टुंडाहोली में रह रहे थे। उन दोनों का डेढ़ साल का एक पुत्र भी है। लेकिन, शादी के कुछ ही दिनों के बाद से उसे उसे दहेज के तौर पर दो लाक रुपए व बाइक लाने के लिए प्रताडि़त किया जा रहा था। दहेज नहीं लाने पर ही उसके साथ मारपीट की जाती थी। सोनी देवी ने मारपीट से संबंधित कई बार फोन पर अपने भाई को सूचना दी थी।