-मेयर से लेकर हर वार्ड में लोगों ने किया जमकर इस्तेमाल -मेयर के लिए करीब एक फीसद लोगों ने किया नोटा का इस्तेमाल -वहीं हर वार्ड में दबाया गया नोट का बटन GORAKHPUR: नगर निकाय चुनाव में शहर की सत्ता बीजेपी के हाथ लगी। नगर निकाय चुनाव के लिए ईवीएम मशीन में पहली बार शामिल किए गए 'नन ऑफ द अबव' (नोटा) का वोटर्स ने खूब इस्तेमाल किया। एक तरफ जहां मेयर की ईवीएम में नोटा के लिए 2768 बटन दबे, तो वहीं हर वार्ड में पब्लिक नोटा का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं रही। सिर्फ चार वार्ड में 10 से कम नोटा नगर निगम के 70 वार्ड के रिजल्ट शुक्रवार को डिक्लेयर कर दिए गए। इस दौरान जहां लोगों ने अपने पसंदीदा कैंडिडेट को वोट किया, तो वहीं कुछ लोगों ने सभी कैंडिडेट्स को नकारते हुए नोटा का बटन दबाया। 70 वार्ड में सिर्फ चार वार्ड ऐसे थे, जहां 10 से कम नोटा का इस्तेमाल किया गया। बाकी सभी जगहों पर कैंडिडेट्स ने खूब नोटा का बटन दबाकर गुस्सा जाहिर किया। सबसे कम नोटा का इस्तेमाल वार्ड नंबर 51 इस्माइलपुर और वार्ड नंबर 62 सिविल लाइंस सेकेंड में किया गया। दोनों वार्ड में 5-5 लोगों ने नोटा के बटन दबाए। सबसे ज्यादा नोटा का बटन वार्ड नंबर 30 गल्ला मंडी महेवा के लोगों ने दबाया, यहां 60 वोटर्स ने सभी कैंडिडेट्स को नकार दिया। वार्ड नंबर कितने नोटा वार्ड नं। 1 - 30 वार्ड नं। 2 - 33 वार्ड नं। 3 - 45 वार्ड नं। 4 - 39 वार्ड नं। 5 - 45 वार्ड नं। 6 - 52 वार्ड नं। 7 - 22 वार्ड नं। 8 - 30 वार्ड नं। 9 - 13 वार्ड नं। 10 - 31 वार्ड नं। 11 - 27 वार्ड नं। 12 - 21 वार्ड नं। 13 - 18 वार्ड नं। 14 - 55 वार्ड नं। 15 - 30 वार्ड नं। 16 - 46 वार्ड नं। 17 - 23 वार्ड नं। 18 - 28 वार्ड नं। 19 - 29 वार्ड नं। 20 - 51 वार्ड नं। 21 - 13 वार्ड नं। 22 - 38 वार्ड नं। 23 - 23 वार्ड नं। 24 - 22 वार्ड नं। 25 - 19 वार्ड नं। 26 - 14 वार्ड नं। 27 - 7 वार्ड नं। 28 - 40 वार्ड नं। 29 - 13 वार्ड नं। 30 - 60 वार्ड नं। 31 - 20 वार्ड नं। 32 - 34 वार्ड नं। 33 - 35 वार्ड नं। 34 - 30 वार्ड नं। 35 - 22 वार्ड नं। 36 - 20 वार्ड नं। 37 - 37 वार्ड नं। 38 - 16 वार्ड नं। 39 - 21 वार्ड नं। 40 - 21 वार्ड नं। 41 - 12 वार्ड नं। 42 - 14 वार्ड नं। 43 - 33 वार्ड नं। 44 - 25 वार्ड नं। 45 - 26 वार्ड नं। 46 - 21 वार्ड नं। 47 - 13 वार्ड नं। 48 - 21 वार्ड नं। 49 - 11 वार्ड नं। 50 - 21 वार्ड नं। 51 - 5 वार्ड नं। 52 - 12 वार्ड नं। 53 - 12 वार्ड नं। 54 - 21 वार्ड नं। 55 - 12 वार्ड नं। 56 - 25 वार्ड नं। 57 - 21 वार्ड नं। 58 - 16 वार्ड नं। 59 - 26 वार्ड नं। 60 - 14 वार्ड नं। 61 - 20 वार्ड नं। 62 - 5 वार्ड नं। 63 - 19 वार्ड नं। 64 - 18 वार्ड नं। 65 - 26 वार्ड नं। 66 - 18 वार्ड नं। 67 - 8 वार्ड नं। 68 - 29 वार्ड नं। 69 - 16 वार्ड नं। 70 - 53