कहां किसकी काउंसलिंग
मेरठ के डीएन पॉलीटेक्निक, परतापुर में पांच जिलों की काउंसलिंग होगी। जिसमें मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर शामिल हैं। कोई भी समस्या होने पर 0121-2440768 संपर्क किया जा सकता है।
जरुरी निर्देश
- काउंसलिंग में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को 300 रुपए का ड्राफ्ट काउंसलिंग फीस और 2000 रुपए ड्राफ्ट सिक्योरिटी डिपाजिट के देने होंगे। ये डिमांड ड्राफ्ट ‘सचिव, संयुक्त प्रवेश परीक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ’ के पक्ष में पेबल ऐट लखनऊ होगा.
- हाई स्कूल, इंटर, ग्रेजुएशन की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, कोई अन्य डिप्लोमा, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, रिजर्वेशन सर्टिफिकेट, एंट्रेंस एग्जाम का ऑन लाइन रिजल्ट का प्रिंट आउट लाना जरुरी होगा। सभी डॉक्यूमेंट्स की दो फोटो कॉपी लानी होगी। दो फोटोग्र्राफ भी लाने हैं.
- अगर रिजर्वेशन कैटगरी का सर्टिफिकेट नहीं है तो काउंसलिंग जनरल कैटगरी में होगी.
- सीट एलाट न होने पर 2000 रुपए की सिक्योरिटी फीस वापस ले सकते हैं.
- जिन लोगों से एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म भरते समय गलती हो गई थी, पर फिर भी वे पास हो गए। वो अपने असली डॉक्यूमेंट्स के साथ काउंसलिंग सेंटर पर पहुंचें, उनको काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा.
तैयारी के साथ आएं
काउंसलिंग सेंटर शहर से काफी बाहर है। यहां पर खाने पीने का कुछ खास सामान नहीं मिलता है। जो मिलता है भीड़ को देखकर उसके रेट बढ़ा दिए जाते हैं। इसलिए काउंसलिंग में आने वाले सभी कैंडिडेट्स खाना और पानी अपने साथ लेकर आएं। बीते सालों में देखा गया है कि ज्यादा भीड़ होने पर काउंसलिंग सेंटर की व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है.
कब किसकी काउंसलिंग
डेट - रैंक - ग्रुप
14 जुलाई - 1 से 2500 - ए
16  जुलाई - 2501 से 5000 - ए
17  जुलाई - 5001 से 8000 - ए
18  जुलाई - 8001 से 12000 - ए
19  जुलाई - 12001 से 16000 - ए
20  जुलाई - 16001 से 20000 - ए
21  जुलाई - 20001 से24000 - ए
23  जुलाई - 24001 से 28000 - ए
24  जुलाई - 28001 से 32000 - ए
25  जुलाई - 32001 से 36000 - ए
26  जुलाई - 36001 से 41000 - ए
27  जुलाई - 41001 से 46000 - ए
28  जुलाई - 46001 से 52000 - ए
30  जुलाई - 52001 से 60000 - ए
31  जुलाई - 60001 से 75000 - ए
1 अगस्त - 75001 से 95000 - ए
3 अगस्त - 95001 से 125000 - ए
4 अगस्त - 125001 से 160000 - ए
5 अगस्त - 160001 से 200000 - ए
6 अगस्त - 200001 से 247672 - ए
8 - अगस्त -
1 से 1300 - बी
1 से 3500 - सी
9 - अगस्त -
1301 से 3350 - बी
3501 से 7079 - सी
11 - अगस्त -
1 से 3628 - डी
1 से 3000 - ई
12 - अगस्त -
3001 से 8797 - ई
1 से 411- एफ
13 - अगस्त -
1 से 3000 - जी
1 से 733- एच
14 - अगस्त -
1 से 500 - आई
3001 से 6102 - जी
16 - अगस्त -
1 से 138 - जे
1 से 4502 - के

National News inextlive from India News Desk