इंदिरा बाल विहार पर हुआ बवाल
तरंग क्रासिंग संघर्ष समिति के इं। सुनील श्रीवास्तव क्रासिंग खुलवाने को लेकर चल रहे संघर्ष में राजनीति दलों के नेताओं के मदद न करने का आरोप लगाते हुए अपना विरोध जताने का प्रयास किया। बुधवार दोपहर सुनील सदर सांसद का पुतला लेकर इंदिरा बाल विहार पहुंचे और उसे फूंकने का प्रयास किया। जटेपुर चौकी पर तैनात पुलिस फोर्स ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान हिंदु युवा वाहिनी के अध्यक्ष सुनील सिंह को इसकी जानकारी हुई। सुनील सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उनकी सुनील सिंह के बीच हाथापाई हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनील श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया। हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और जटेपुर चौकी  के बाहर जमकर हंगामा शुरु हो गया। हिरासत में लिए गए सुनील श्रीवास्तव को पुलिस ने कैंट थाने पहुंचाया। हिंदु युवा वाहिनी के अध्यक्ष सुनील सिंह की तहरीर पर कैंट पुलिस ने सुनील श्रीवास्तव के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज की धारा में केस दर्ज कर लिया।