बाथरूम में बैठकर चार घंटे तक फोन पर करता था बात
आगरा। आस्ट्रेलिया में हनीमून पर अपनी बीवी को ले जाने वाला पति विदेशी बाला को दिल दे बैठा। जब भारत लौटा तो पत्नी के बजाय अपनी आस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड से बतियाने के लिए फोन पर काफी समय देने लगा। हद तो तब हो गई जब वह बात करने के लिए अपना ठिकाना बाथरूम को बना बैठा। एक-दो नहीं बल्कि चार-चार घंटे तक बाथरूम में बैठकर वह गर्लफ्रेंड से बात करता। बस इसी बात पर उसके और बीवी के रिश्ते में दरार आ गई। मामला घर की चौखट से निकलकर परिवार परामर्श केंद्र तक जा पहुंचा। अब इसकी सुनवाई चल रही है।

पिछले वर्ष हुई थी शादी
आवास विकास निवासी युवती की शादी फरवरी 2016 में मथुरा निवासी युवक से हुई थी। पति इंजिनियर है। शादी के बाद दोनों अस्ट्रेलिया हनीमून पर गए। वहां पर पति पत्‌नी से अधिक बाथरूम में समय देने लगा। सुबह और शाम पति तीन से चार घंटे बाथरूम में ही रहता। उसने पति की हरकत को नोट किया। पत्‌नी ने उसकी इस हरकत का विरोध भी किया।

महिला साथी से करता था बात
पत्‌नी ने उसी दौरान उसका मोबाइल देखा तो पता चला कि पति के दूसरी महिला से सम्बंध हैं। इसीके बाद दोनों में विवाद हो गया। वह अपने घर आ गई। उसके परिजनों ने थाने में मामले में शिकायत की गई। परिवार परामर्श केंद्र में मामले में काउंसलिंग की जा रही है।