RANCHI: आम आदमी के लिए राहत भरी खबर है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने पेट्रोल ओर डीजल के दाम घटाने की घोषणा की है। इससे पेट्रोल के दाम में 9क् पैसे और डीजल के दाम में 8ब् पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। नई कीमतें रविवार आधी रात से लागू हो जाएगी। कीमतों में कमी के बाद रांची में पेट्रोल की कीमत म्ख्.म्9 रुपए और डीजल भ्ब्.8भ् रुपए प्रति लीटर होगी।

एक माह में दो बार घ्ाटी कीमतें

नवंबर में पेट्रोल और डीजल के दाम में दो बार कमी की गई है। महीने की शुरुआत में पेट्रोल ख्.ब्क् रुपए प्रति लीटर और डीजल ख्.ख्भ् रुपए सस्ता हुआ था।

मई से नवंबर तक कई बार घटे दाम

पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों की वजह से यूपीए सरकार जनता के आंखों की किरकिरी बन चुकी थी। वहीं मई के बाद से मोदी सरकार ने नवंबर तक में सात बार डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी की है।

डीजल ऑटो संघ ने घटाया किराया

डीजल के दाम में ख्.ब्क् रुपए की कमी के बाद के तीसरे दिन ही रांची के सभी रूटों पर डीजल ऑटो के किराए में एक रुपए की कमी की गई है।

पेट्रोल से चलने वाले ऑटो का नहीं घटा किराया

पेट्रोल के दाम भी सात बार घटे लेकिन रांची में चलने वाले पेट्रोल ऑटो का किराया अभी तक नहीं घटाया गया है।

वर्जन

पेट्रोल के दाम हाल के कुछ महीनों में बड़ी तेजी से घट रहे है। यह हमलोगों के लिए राहत की खबर है। डीजल के भी पहले हर महीने बढ़ रहे थे पर अब दाम लगातार कम हो रहे है। जिससे महंगाई घटने की उम्मीद है। ट्रांसपोर्टिग भी सस्ता होगा।

निपुण जैन, अपर बजार

कुछ महीनों पहले तक पेट्रोल डीजल के दाम इस तरह से बढ़ रहे थे कि हमलोगों को भी डर सताने लगा था। जब भी पेट्रोल के दाम बढ़ते थे तो ऐसा लगता था कि हमलोग अब बाइक की सवारी कैसे करेंगे। पर अब महंगाई घटेगी।

अंशुमन। स्टूडेंट, रिम्स

लगातार महंगाई बढ़ने से हमलोग परेशान थे। पेट्रोल भी महंगा होता जा रहा था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से लगातार पेट्रोल के दाम गिर रहे है। अब लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी।

सुशांत कुमार। अशोक विहार

पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार घट रहे है। डीजल ऑटो वालों ने तो किराया भी घटा दिया है। अब देखना है कि पेट्रोल ऑटो का किराया कब घटेगा। फिल्हाल डीजल ऑटो में सफर करने वालों लोगों को राहत मिलेगी।

राजेश राज, अशोक नगर