-ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल से दूर रहेंगे झारखंड के पंप संचालक

-झारखंड पेट्रालियम डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में लिया गया निर्णय

-सीएम से बातचीत के लिए 10 दिनों के अंदर मांगा समय, वरना करेंगे हड़ताल

RANCHI(9 July): झारखंड के तमाम पेट्रोल पंप क्ख् जुलाई को खुले रहेंगे। ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की ओर से क्ख् जुलाई को बुलाए गए पेट्रोल पंपों की बंदी में झारखंड के पेट्रोल पंप संचालक शामिल नहीं होंगे। यह निर्णय झारखंड पेट्रालियम डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में फैसला लिया गया। अध्यक्षता अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। कहा गया कि पेट्रोल पंप से संबंधित मुद्दों पर मुख्यमंत्री से बातचीत करने के लिए समय मांगा जाएगा। अगर क्0 दिनों के अंदर समय नहीं मिलता है तो फिर झारखंड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन हड़ताल पर चला जाएगा। अध्यक्ष अशोक सिंह ंने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमतें रोजाना घट बढ़ रही हैं। ऐसे में स्टॉक में अंतर का असर कंपनी पर पड़ना चाहिए, न की पेट्रोल पंप संचालक पर। उन्होंने कहा, मोबाइल वैन से पेट्रोल डीजल डिलीवरी पर रोक लगनी चाहिए। इससे पेट्रोल पंप संचालकों का कारोबार ठप पड़ जाएगा। क्ख् से क्भ् हजार कर्मचारी भी प्रभावित होंगे।

---बॉक्स.

जीएसटी के दायरे में लाएं पेट्रोल डीजल

डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में पेट्रोल और डीजल को भी जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की गई, जिससे पूरे देश में सब कुछ एक सिस्टम के दायरे में आ सके। राज्य सरकार से वैट हटाने की मांग की गई। बैठक में सरकारी और निजी तेल कंपनियों को नियंत्रण के लिए रेगुलेटरी बोर्ड का गठन करने की मांग की गई। बैठक में कमल सिंह, अशोक झा, मनोज अग्रवाल, विनित लाल, मासूम परवेज, राजीव सिंह, मानस सिन्हा, राजहंस मिश्रा, प्रमोद कुमार, प्रमोद सिंह, आलोक सिंह आदि शामिल थे।