अगर आपके पास भी कार या बाइक है तो घर से निकलने से पहले गाड़ी का फ्यूल टैंक जरूर चेक कर लीजिएगा। रात में अगर गाड़ी में फ्यूल खत्म हो गया तो बेड़ागर्क समझिए। पेट्रोलियम मिनिस्टर वीरप्पा मोइली के रात में पेट्रोल पम्प बंद रखने जैसे सुझाव के बाद आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने जब शहर में रिएलिटी चेक किया तो पता चला कि कानपुर में ज्यादातर पेट्रोल पम्प अप्पा (वीरप्पा मोइली) के सुझाव पर पहले से ही अमल कर रहे हैं। अप्पा ने भले ही बाद में इस बात को महज सुझाव मानकर बयान वापस ले लिया है, लेकिन उनकी जानकारी के लिए बता दें कि कानपुर में ज्यादातर पेट्रोल पम्प चौबीसों घंटे नहीं खुलते। ये हालात तब हैं जब शहर के कई पेट्रोल पम्प 2437 सर्विस का दावा करते हैं. 
नियम नहीं होता है फॉलो 
शहर में पेट्रोल पंप की दो कैटेगरी हैं। पहला, डे-टाइम वाले और दूसरा चौबीसों घंटे यानि 243 7 वाले। आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने जब इन पेट्रोल पंप को चेक किया तो मालूम हुआ कि इक्का-दुक्का पंप को छोडक़र 2437 यानि चौबीसों घंटे जैसा कोई नियम फॉलो ही नहीं होता। यह हालत तब हैं जबकि कुछ पेट्रोल पंप 2437 सर्विस का दावा करते हैं। इस मुद्दे पर पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमशंकर मिश्रा ने बताया कि रात में पंप खोलने के लिए ऑयल कम्पनी से बाकायदा परमीशन ली जाती है। अगर परमीशन के बाद भी कोई पंप ओनर ऐसा कर रहा है तो यह गलत और नियम विरुद्ध है. 
रात का मतलब 12 बजे तक 
कानपुर परिसीमा के अंदर स्थित पेट्रोल पम्प के लिए रात का मतलब अधिकतम 12 बजे तक का वक्त है। हालांकि, ज्यादातर पेट्रोल पम्प 10 बजे के बाद ही बंद हो जाते हैं। चुन्नीगंज में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दोनों पम्प डीलर विपिन हांडा और एजाज अहमद ने बताया कि उनके पम्प रात 11 बजे तक ही खुलते हैं। ऑयल कम्पनी से सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक की ही परमीशन ली है। वहीं 80 फिट रोड स्थित पेट्रोल पम्प के ओनर अजय कुमार ने कहा कि रात 10.30-11 बजे तक ही खुलता है. 
अराजकता का खौफ 
एसेंशियल सर्विसेज के बावजूद पेट्रोल पंप पर रात में ताला क्यों? इसके जवाब में ज्यादातर पेट्रोल पम्प ओनर्स का यही कहना है कि गुंडई और अराजकता कौन झेले। चुन्नीगंज पेट्रोल पम्प के ओनर एजाज अहमद ने बताया कि करीब दो महीने पहले उन्होंने रात में भी पेट्रोल पम्प खोलने का सिलसिला शुरू किया। 15-20 दिनों तक सब ठीकठाक चला, लेकिन एक दिन कुछ अराजक तत्वों ने पेट्रोल भरवाने के बाद पेमेंट नहीं किया। कर्मचारियों ने जब विरोध जताया तो उनसे मारपीट की। घटना में एक कर्मचारी का हाथ टूट गया। तब से रात 11 बजे के बाद पेट्रोल पंप बंद कर दिया जाता है। हर्ष नगर पेट्रोल पम्प के दो कर्मचारियों विनोद और अभिषेक के साथ भी दबंग युवक मारपीट कर चुके हैं। जिसके बाद रात में पंप में फ्यूल की सप्लाई बंद कर दी गई है. 
लग जाता है ताला
कानपुर में पेट्रोल पंप की संख्या 150 के आसपास है। शहर के अंदर लगभग 80 जबकि जीटी रोड व हाईवे में मिलाकर इनकी संख्या 70 हैं। रात 12 बजे के बाद शहर परिसीमा के पेट्रोल पंप पर ताला लग जाता है। जीटी रोड और हाईवेज में सिचुएशन इसके ठीक उलट है। यहां पेट्रोल पम्प रात भर खुले रहते हैं, जहां से पेट्रोल-डीजल भरवाया जा सकता है.
हर महीने लाखों लीटर खपत 
सिटी में हर महीने 4-5 लाख लीटर पेट्रोल और 8-9 लाख लीटर डीजल की खपत होती है। पेट्रोल पम्प डीलर एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुनील शरण गर्ग ने बताया कि दिन के मुकाबले रात में पेट्रोल-डीजल का कंजप्शन ज्यादा नहीं होता। लिहाजा, पेट्रोलियम मंत्री का स्टेटमेंट कि रात में पेट्रोल पंप बंद रखने से फ्यूल कंजप्शन घटेगा, समझ से परे है. 
चेंज कर दिया बोर्ड 
24 घंटे फ्यूल प्रोवाइड कराने वाले कुछ पेट्रोल पम्प अब डे-सर्विसेज में तब्दील हो चुके हैं। हर्ष नगर चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प इसकी बानगी भर है। यहां पहले 2437 सर्विस थी। मगर, यहां के कर्मचारियों से मारपीट होने के बाद यहां रात 11 बजे तक ही पेट्रोल मिलता है. 
रखते हैं डिम लाइट 
पेट्रोल पम्प एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि हाईवे के पेट्रोल पम्प पर रात में तेज रोशनी रखी जाती है। वहीं शहरी परिसीमा के अंदर जो पेट्रोल पम्प रात में खुलते हैं, वहां लाइट डिम कर दी जाती है। जिन लोगों को मालूम है वो जब वहां पहुंचते हैं तो पम्प पर मौजूद कर्मचारी पेट्रोल-डीजल दे देते हैं. 
सिर्फ दो जगह : 
शहरी परिसीमा में सिर्फ दो जगह ही चौबीसों घंटे पेट्रोल पंप खुले रहते हैं। अगर रात के दौरान आपकी गाड़ी में पेट्रोल-डीजल खत्म हो जाए तो इन पम्प पर जाकर फ्यूल भरवा सकते हैं. 
1. अनिल कार फिल पेट्रोल पम्प, मॉल रोड : 9415128703 
2. तात्यागंज फिलिंग स्टेशन, काकादेव : 0512-2240917 
(नोट : तात्यागंज पम्प पर सिर्फ पेट्रोल अवेलेबल है.) 
इटावा से कानपुर आते समय रात के 11 बजे कहीं पेट्रोल पम्प ओपन नहीं मिला। बहुत परेशानी हुई। 2 किमी भयंकर कोहरे में भटके, तब जाकर एक गांव में एक बाइक से 3 लीटर पेट्रोल मिला। रात में पेट्रोल पम्प बंद हो जाने पर बड़ी परेशानी होती है. 
- अवधेश सिंह यादव
रात में पेट्रोल पम्प बंद रखना कोई लॉजिक नहीं है सरकार को वाइन शॉप के बारे में सोचना चाहिए. 
- मो। अहमद खान
हां अक्सर ऐसी प्रॉब्लम फेस करनी पड़ जाती है। जिससे बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है. 
- मो। शाकिब सिद्दीकी
दिन हो या रात जिंदगी तो वैसे ही बहुत दौड़ाती है। ऐसे में अगर रात में पेट्रोल पम्प बंद कर दिया जाए तो यह सही निर्णय नहीं होगा. 
- आमिर खान
रात के वक्त पेट्रोल पम्प बंद होने की वजह से मुझे कई बार प्रॉब्लम फेस करनी पड़ जाती है. 
- एलेक्स जॉन
न्यू ईयर की रात को बिठूर साई धाम दर्शन करने जाने वाला था। पर रात को पेट्रोल खत्म हो गया। किसी तरह फजलगंज पेट्रोल पम्प पर पहुंचकर पेट्रोल डलवाया वो भी सुबह 3 बजे. 
- मोहित शुक्ला 
18 अप्रैल को मैं रात 12 बजे शादी से होकर वापस आ रहा था। अचानक पेट्रोल खत्म हो गया। पेट्रोल पम्प दूर होने के कारण मैंने एक अनजान पर्सन से पेट्रोल मांगा, जिसके बाद मैं आगे बढ़ सका. 
- अभय गुप्ता
अगर आपके पास भी कार या बाइक है तो घर से निकलने से पहले गाड़ी का फ्यूल टैंक जरूर चेक कर लीजिएगा। रात में अगर गाड़ी में फ्यूल खत्म हो गया तो बेड़ागर्क समझिए। पेट्रोलियम मिनिस्टर वीरप्पा मोइली के रात में पेट्रोल पम्प बंद रखने जैसे सुझाव के बाद आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने जब शहर में रिएलिटी चेक किया तो पता चला कि कानपुर में ज्यादातर पेट्रोल पम्प अप्पा (वीरप्पा मोइली) के सुझाव पर पहले से ही अमल कर रहे हैं। अप्पा ने भले ही बाद में इस बात को महज सुझाव मानकर बयान वापस ले लिया है, लेकिन उनकी जानकारी के लिए बता दें कि कानपुर में ज्यादातर पेट्रोल पम्प चौबीसों घंटे नहीं खुलते। ये हालात तब हैं जब शहर के कई पेट्रोल पम्प 2437 सर्विस का दावा करते हैं. 

नियम नहीं होता है फॉलो 

शहर में पेट्रोल पंप की दो कैटेगरी हैं। पहला, डे-टाइम वाले और दूसरा चौबीसों घंटे यानि 243 7 वाले। आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने जब इन पेट्रोल पंप को चेक किया तो मालूम हुआ कि इक्का-दुक्का पंप को छोडक़र 2437 यानि चौबीसों घंटे जैसा कोई नियम फॉलो ही नहीं होता। यह हालत तब हैं जबकि कुछ पेट्रोल पंप 2437 सर्विस का दावा करते हैं। इस मुद्दे पर पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमशंकर मिश्रा ने बताया कि रात में पंप खोलने के लिए ऑयल कम्पनी से बाकायदा परमीशन ली जाती है। अगर परमीशन के बाद भी कोई पंप ओनर ऐसा कर रहा है तो यह गलत और नियम विरुद्ध है. 

रात का मतलब 12 बजे तक 

कानपुर परिसीमा के अंदर स्थित पेट्रोल पम्प के लिए रात का मतलब अधिकतम 12 बजे तक का वक्त है। हालांकि, ज्यादातर पेट्रोल पम्प 10 बजे के बाद ही बंद हो जाते हैं। चुन्नीगंज में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के दोनों पम्प डीलर विपिन हांडा और एजाज अहमद ने बताया कि उनके पम्प रात 11 बजे तक ही खुलते हैं। ऑयल कम्पनी से सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक की ही परमीशन ली है। वहीं 80 फिट रोड स्थित पेट्रोल पम्प के ओनर अजय कुमार ने कहा कि रात 10.30-11 बजे तक ही खुलता है. 

अराजकता का खौफ 

एसेंशियल सर्विसेज के बावजूद पेट्रोल पंप पर रात में ताला क्यों? इसके जवाब में ज्यादातर पेट्रोल पम्प ओनर्स का यही कहना है कि गुंडई और अराजकता कौन झेले। चुन्नीगंज पेट्रोल पम्प के ओनर एजाज अहमद ने बताया कि करीब दो महीने पहले उन्होंने रात में भी पेट्रोल पम्प खोलने का सिलसिला शुरू किया। 15-20 दिनों तक सब ठीकठाक चला, लेकिन एक दिन कुछ अराजक तत्वों ने पेट्रोल भरवाने के बाद पेमेंट नहीं किया। कर्मचारियों ने जब विरोध जताया तो उनसे मारपीट की। घटना में एक कर्मचारी का हाथ टूट गया। तब से रात 11 बजे के बाद पेट्रोल पंप बंद कर दिया जाता है। हर्ष नगर पेट्रोल पम्प के दो कर्मचारियों विनोद और अभिषेक के साथ भी दबंग युवक मारपीट कर चुके हैं। जिसके बाद रात में पंप में फ्यूल की सप्लाई बंद कर दी गई है. 

लग जाता है ताला

कानपुर में पेट्रोल पंप की संख्या 150 के आसपास है। शहर के अंदर लगभग 80 जबकि जीटी रोड व हाईवे में मिलाकर इनकी संख्या 70 हैं। रात 12 बजे के बाद शहर परिसीमा के पेट्रोल पंप पर ताला लग जाता है। जीटी रोड और हाईवेज में सिचुएशन इसके ठीक उलट है। यहां पेट्रोल पम्प रात भर खुले रहते हैं, जहां से पेट्रोल-डीजल भरवाया जा सकता है।