- एयरपोर्ट से घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना

- पुलिस को मौके से मिला नाइन एमएमउ का खोखा, हत्या की वजह स्पष्ट नहीं

VARANASI : बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पम्प संचालक अरविंद प्रताप सिंह (भ्0 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की शाम फूलपुर थाना एरिया के मकसूदन पट्टी गांव के सामने हुई। घटना के बाद बदमाश असलहा लहराते भाग निकले। पुलिस को मौके से नाइन एमएम पिस्टल का खोखा मिला है। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जमीन विवाद या रंगदारी के पहलू पर जांच कर ही है। एसएसपी ने बताया कि हत्यारों का पता लगाने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम के साथ ही तेजतर्रार अधिकारियों को लगाया गया है।

बदमाशों ने लगा रखी नजर

बड़ागांव थाना एरिया के अनेई निवासी अरविंद प्रताप सिंह का बाबतपुर में पेट्रोल पंप है। मुम्बई में रहने वाले फ्रेंड नियार निवासी शोभनाथ की पत्नी मंगलवार को बाबतपुर आई हुई थीं। उन्हें शाम की फ्लाइट से वापस मुम्बई लौटना भी था। सुबह अरविंद उन्हें एयरपोर्ट से लेकर नियार गए थे। उन्हें छोड़कर अपने पेट्रोल पंप पर चले आए। शोभनाथ की पत्नी को एयरपोर्ट लाने के लिए लगभग दो बजे कार से नियार के लिए निकले। शाम को साढ़े छह बजे एयरपोर्ट छोड़ने के बाद शाम लगभग साढ़े छह बजे अकेले ही घर के लिए रवाना हुए। बदमाश उनकी पूरी दिन की गतिविधि पर निगाह जमाए हुए थे।

पहले की बात फिर बरसायी गोली

अरविंद के एयरपोर्ट से रवाना होते ही एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके पीछे लग गये। मकसूदन पट्टी गांव के सामने सुनसान स्थान देखकर बदमाशों ने ओवरटेक करने के बाद कार रोक दी। अरविंद सिंह बदमाशों की मंशा समझ नहीं सके। उन्हें लगा कि कोई परिचित होगा। कुछ कहने के लिए रोक रहा है। एक बदमाश बाइक से उतरकर अरविंद सिंह की कार के पास पहुंचा। उन्होंने शीशा नीचे कर दिया। बदमाश ने उनसे कुछ बात की इसके बाद कमर में खोंसी पिस्टल निकाली और अरविंद पर गोलियां बरसा दी। जब तक वह संभलते दो गोली उनके गले में जा धंसी। अरविंद कार में ही लुढ़क गये। बदमाश असलहा लहराते नथइपुर-अनेई मार्ग पर भाग निकले।

हर कोई ढूंढ रहा वजह

रास्ते से गुजर रहे राहगीर ने अरविंद सिंह को लहुलूहान देखकर पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंचती सांसे टूट चुकी थी। हत्या की खबर मिलते ही अरविंद सिंह की पत्‍‌नी नीता सिंह समेत केन्द्रीय गृहमंत्री के करीबी उनके रिलेटिव गुरुनारायण सिंह, देवानंद सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गये। एसपी ग्रामीण डॉ। अनिल कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके से नाइन एमएम पिस्टल का एक खोखा व कारतूस मिला।

अरविंद सिंह के दो बेटे अभिषेक और विभू हैं। अभिषेक लखनऊ से बी- टेक कर रहा है और विभू परिवार के साथ अनेई स्थित घर पर ही रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा है। हत्या की वजह किसी को नहीं मालूम है। एरिया के प्रतिष्ठित अरविंद सिंह के परिवार के पास ढेरों बेशकीमती जमीनें हैं। पुलिस को आशंका है कि एरिया में पांव पसार रहे भू माफियाओं ने तो उन्हें निशाना नहीं बनाया है।