-यूनिवर्सिटी में फेवरेट सब्जेक्ट पाने के लिए कैंडिडेट्स के बीच मारामारी

-साइंस के सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स ने करा रखा है रजिस्ट्रेशन

GORAKHPUR: डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी में सोमवार से पीजी कोर्सेज में एडमिशन का सिलसिला शुरू हो गया। दीक्षा भवन में सुबह 10 बजे शुरू हुई इस प्रॉसेस में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स की भीड़ उमड़ी रही। दोपहर दो बजे तक चली एडमिशन प्रॉसेस में पहले दिन 15 सब्जेक्ट्स के 392 कैंडिडेट्स ने एडमिशन ले लिया। दीक्षा भवन में सोमवार सुबह से ही बड़ी तादाद में एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स मौजूद रहे। अलग-अलग सब्जेक्ट्स के लिए अलॉटेड रूम्स में कैंडिडेट्स के सर्टिफिकेट की जांच के बाद उन्हें अस्थायी रूप से एडमिशन दिया गया।

मौके पर प्रो-वीसी प्रो। एसके दीक्षित, डीन आ‌र्ट्स प्रो। सीपी श्रीवास्तव, डीन साइंस प्रो। हरिसरण, डीन एजुकेशन प्रो। एनपी भोक्ता, डीन कॉमर्स प्रो। गोपीनाथ के साथ ही चीफ प्रॉक्टर प्रो। गोपाल प्रसाद और प्रभारी प्रवेश समन्वयक प्रो। हर्ष कुमार सिन्हा, डॉ। विजय चहल व प्रो। सुधीर श्रीवास्तव मौजूद रहे।

किसमें कितने एडमिशन

फिजिक्स - 22

उर्दू - 25

इलेक्ट्रॉनिक्स - 7

बॉटनी - 24

एमकॉम - 64

पॉलिटिकल साइंस - 42

एजुकेशन - 15

इंग्लिश 34

संस्कृत - 28

प्रौढ़ शिक्षा - 8

साइकोलॉजी - 9

केमिस्ट्री - 35

एंसिएंट हिस्ट्री - 42

डिफेंस स्टडीज - 22

डिजास्टर मैनेजमेंट डिप्लोमा - 15

26 जुलाई से ऑनलाइन जमा होगी फीस

पीजी क्लासेज में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स 26 से 28 जुलाई तक फीस जमा कर सकते हैं। इसके लिए एसएमएस कैंडिडेट्स के मोबाइल फोन पर भेजे जा चुके हैं। पीजी एडमिशन प्रभारी प्रो। हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि कैंडिडेट्स अपनी फीस ऑनलाइन ही जमा करेंगे। इसके लिए वे प्रवेश वेबसाइट www.ddugu.edu.in पर लॉगिन करेंगे। फीस जमा करने के बाद वे कंफर्मेशन लेटर प्रिंट करके अपने विभागों में पेश होंगे।

आज इस मेरिट के स्टूडेंट्स के होंगे रजिस्ट्रेशन

शिक्षाशास्त्र - दोपहर 12 बजे तक

- अनरिजर्व कैटेगरी की मेन लिस्ट से छूटे कैंडिडेट्स

- 82 मा‌र्क्स तक पाने वाले वेटिंग लिस्ट के कैंडिडेट्स

शिक्षाशास्त्र - दोपहर 12 बजे के बाद

ओबीसी - 90 मा‌र्क्स तक

एससी - 76 तक

एसटी - 82 तक

साइकोलॉजी -

जनरल - 82

ओबीसी - 78

एससी - 38

इंग्लिश - सुबह 10 से 11 बजे तक

- अनरिजर्व कैटेगरी की मेन लिस्ट से छूटे कैंडिडेट्स

11 से 12 बजे तक

- अनरिजर्व कैटेगरी की वेटिंग लिस्ट कैंडिडेट्स - 84 मा‌र्क्स तक

दोपहर 12 से 2 बजे तक

ओबीसी - 78

एससी - 56

एसटी - सभी

उर्दू -

ओबीसी - 94 से 82 तक

फाइन आ‌र्ट्स एंड म्यूजिक -

जनरल - 148 से 98

पॉलिटिकल साइंस -

- अनरिजर्व कैटेगरी की मेन लिस्ट से छूटे कैंडिडेट्स

- अनरिजर्व कैटेगरी की वेटिंग लिस्ट कैंडिडेट्स जिन्होंने 96 या उससे अधिक मा‌र्क्स पाए हों।

ओबीसी - 88

एससी - 80

एसटी - 88

केमिस्ट्री -

जनरल - 98

ओबीसी - 84

एससी - 44

एसटी - 70

क्या है जरूरी डॉक्यूमेंट्स

-सेल्फ अटेस्ट दो कॉपी में

कैटेक्टर सर्टिफिकेट

ट्रांसफर सर्टिफिकेट

वेटेज सर्टिफिकेट

माइग्रेशन

आधार कार्ड

एजुकेशन क्वालिफिकेशन सर्टिफिकेट

मार्कशीट

सर्टिफिकेट

दो फोटो