CHAIBASA: स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। एलबीएसएम कॉलेज करनडीह, घाटशिला कॉलेज घाटशिला, बहरागोड़ा कॉलेज बहरागोड़ा, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर में इसी सेशन से पीजी की पढ़ाई शुरू होगी। कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के सभागार में सोमवार को 13वीं एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। वीसी प्रो। डॉ। शुक्ला माहांती की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केयू के सभी 22 विभागों में एमफिल शुरू करने के लिए नियमावली को स्वीकृति दी गई। संबंधित विभागों की ओर से पाठ्यक्रम जमा कर दिया गया। इसके अलावा तय किया गया कि जिन विभागों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं, वहां नये सत्र से ही एमफिल शुरू कर दिया जाएगा। जिन विभागों में सुविधा नहीं होंगी, वहां जरूरी व्यवस्था करने के बाद संबंधित कोर्स शुरू किया जाएगा।

बनेगा स्टडी सेंटर

विवि ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए स्टडी सेंटर

स्थापित करने के अहम प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति प्रदान की। तय किया गया कि नये सत्र से सभी कॉलेजों में ऐच्छिक पाठ्यक्रम के रूप में एनसीसी की पढ़ाई कराई जाएगी। इसके अलावा मानव संसाधन विकास विभाग के पत्र के आलोक में सिविल डिफेंस पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक कमेटी गठित की गई। विवि की ओर से फैसला किया गया कि पीएचडी कोर्स का संचालन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की वर्ष 2016 की नियमावली के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए संबंधित संकाय के अधिष्ठाता को अधिकृत किया गया। इसके अलावा नवीन संबंद्धन नवीन पाठ्यक्रम के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित करने के लिए कुलपति को अधिकृत किया गया। विवि के गणित विभाग में एमसीए कोर्स की शुरुआत होगी। इसके लिए गणित के विभागाध्यक्ष को संयोजक बनाया गया है।

घाटशिला कॉलेज में BCA

इसके अलावा घाटशिला कॉलेज घाटशिला में बीसीए कोर्स शुरू करने की सशर्त अनुमति दी गई। बैठक में प्रतिकुलपति डॉ। रणजीत कुमार सिंह, मुख्य नियंता डॉ। एके झा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ। एके उपाध्याय, कुलसचिव डॉ। एसएन सिंह सहित सभी संकाय के अध्यक्ष, विभागाध्यक्ष तथा कॉलेजों के प्रिंसिपल मौजूद रहे।

पीजी के लिए सीटें

क्। एलबीएसएम, जमशेदपुर : संथाली : भ्0 सीट

ख्। घाटशिला कॉलेज, घाटशिला : अंग्रेजी : ब्0, इतिहास : ब्0

फ्। जेएलएन कॉलेज, चक्रधरपुर : राजनीतिशास्त्र : ब्0 सीट

ब्। बहरागोड़ा कॉलेज, बहरागोड़ा : संथाली : ब्0 सीट, राजनीति शास्त्र : ब्0, ओडिया : ब्0 सीट