मंडे को आईआईटी में एग्जाम के दौरान अचानक उसके सीने में पेन उठा। हेल्थ सेंटर ले जाने से पहले ही उसकी डेथ हो गई। स्टूडेंट हाइपर टेंशन का पेशेंट था। आईआईटी में मैटेरियल साइंस डिपार्टमेंट में रिसर्च स्कॉलर वरुण मिश्र की मंडे को डेथ हो गई। दोपहर लगभग दो बजे वो लेक्चर हॉल में एग्जाम दे रहा था। तभी उसे चेस्ट पेन हुआ। वरुण को तुरंत आईआईटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया जहां उसे ब्रॉट डेड बताया गया।

देवरिया का रहने वाला था

IIT

देवरिया के रहने वाले वरुण ने आईआईटी से 2008 में एमटेक किया था। उसके बाद वो नौकरी करने चला गया। 2009 में पीएचडी के लिए एन्ट्रेंस एग्जाम दिया लेकिन सिलेक्शन नहीं हुआ। 2010 में वरुण ने फिर एंट्रेस दिया। इस बार उसका सिलेक्शन मैटेरियल साइंस में रिसर्च स्कॉलर के लिए हुआ। मंडे को उसके पहले सेमेस्टर का एग्जाम था। आईआईटी रजिस्ट्रार प्रो। संजीव कसाल्कर ने बताया कि वरुण हायपर टेंशन का पेशेंट था। एडमिशन के दौरान हुए मेडिकल टेस्ट में इसका जिक्र है। एग्जाम के दौरान उसे हाई ब्लड प्रेशर के साथ माइल्ड अस्थमेटिक प्रॉब्लम हुई। जिसके बाद उसकी डेथ हो गई।