कानपुर। अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खूब वक्त बिता रहे हैं। दोनों साथ में कभी डिनर करते तो कभी घूमते स्पाॅट हो जाते हैं। इस बार अर्जुन गैब्रीएला संग बांद्रा में उनका हाथ थामे डिनर पर जाते स्पाॅट हो गए हैं। (अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गैब्रीएला संग। फोटो : योगेन शाह)
तस्वीरें : अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गैब्रीएला का हाथ थामें आए नजर, करने गए थे ये काम
- वहीं इस डिनर डेट के दौरान अर्जुन और गैब्रीएला काफी सिंपल और कैजुअल लुक में नजर आए। एक ओर जहां अर्जुन ने ब्लैक कलर की बैक कैप जैकेट के साथ लूज ब्लैक पैंट पहनी थी। दूसरी तरफ उनका हाथ पकडे़ हुए गैब्रीएला व्हाइट क्राॅप टाॅप पर व्हाइट शर्ग लिए नजर आईं।
- मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक गैब्रीएला दुनिया की टाॅप माॅडल में से एक हैं। इंटरव्यू में गैब्रीएला ने बताया कि उनके परिवार का कपड़ों का उद्द्योग है जिसे उनकी दादी ने 50 साल पहले साउथ अफ्रीका में शुरु किया था।
- मालूम हो कि अफ्रीका में प्रोडक्शन के काम में अकसर कोई न कोई रुकावट आती रहती है जिसके चलते उनका परिवार हमेशा भारत आने और यहां आकर अपना बिजनेस जमाने के बारे में सोचता है।
- भले ही इन दिनों बी टाउन में कई कथित कपल की चर्चा चल रही हो पर ये कभी अपने रिलेशन को लेकर कुछ नहीं बोलते। मालूम हो कुछ समय पहले ही अर्जुन ने अपनी पहली बीवी मेहर जेसिया से करीब 20 साल की शादी तोड़ दी है।
- अर्जुन की पहली शादी से उन्हें दो बेटियां मीहीका और मायरा हैं। मीहीका इस वक्त 16 साल की हैं तो मायरा सिर्फ 13 की। वहीं अर्जुन की उम्र 45 साल है और उनकी पहली पत्नी (47) उनसे तीन साल बडी़ थीं।