कानपुर। दीपिका पादुकोण ब्वाॅयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर इटली के लिए रवाना होती स्पाॅट हुई हैं। दोनों ने इटली के लिए जाते वक्त एक जैसे कलर के कपडे़ पहने थे। दोनों ने व्हाइट कलर के ही कपडे़ पहने और एक दूसरे के साथ अच्छे लग रहे थे। (रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण। फोटो : योगेन शाह)
तस्वीरें : शादी के लिए हाथों में हाथ थामें इटली रवाना हुए दीप-वीर, लौट कर इस दिन देंगे रिसेप्शन
- दीपिका पादुकोण मुंबई एयरपोर्ट पर व्हाइट ट्रंक टाॅप के साथ स्लिट स्कर्ट पहने नजर आईं । वहीं रणवीर सिंह भी व्हाइट कलर के सूट में नजर आए। इस दौरान कपल के चेहरे पर अजीब सी चमक दिखाई पड़ी।
- मालूम हो करीब दो हफ्ते पहले ही रणवीर-दीपिका ने मिल कर अपनी शादी का कार्ड फैंस से सोशल मीडिया पर शेयर किया और उनकी बेस्ट विशेज के लिए आभार भी व्यक्त किया है।
- कहा जा रहा है कि दीपिका अपनी वेडिंग ज्वैलरी पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च कर रही हैं। मालूम हो कि दीपिका का मंगलसूत्र भी 20 लाख रुपये का है।
- मिड डे कि एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपका-रणवीर की शादी विरुष्का की तरह ही इटली के लेक कोमो में संपन्न होगी। खबरों के मुताबिक रणवीर-दीपिका अपनी शादी को इंटीमेट अफेयर रखना चाहते हैं। हालांकि इनकी शादी में कई बाॅलीवुड हस्तियों के शिरकत करने के आसार हैं।
- रणवीर सिंह कुछ दिनों से नया घर खरीदने के लिए ढूंढ रहे थे। वहीं उनकी ये खोज सफल हुई और उन्होंने शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के अपोजिट ही बांद्रा में एक घर खरीदा है। कहा जा रहा है दीप-वीर शादी के बाद यहीं रहेंगे।
- मालूम हो कि हाल ही में दीप-वीर के बाद प्रियंका-निक की शादी की खबरें भी सामने आ रही हैं। वहीं काॅमेडियन कपिल शर्मा सहित एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भी जल्द शादी करने के आसार नजर आ रहे हैं।