एक्समैन द न्यू म्यूटेंटइस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई हैं। इस फिल्म में चार्ल्स जेवियर के स्कूल से पहले ग्रेजुएट स्टूडेंट की कहानी होगी। ये फिल्म 2014 में आई एक्समैन सीरीज की फिल्म डेज ऑफ फ्यूचर पास्ट से जुड़ी होगी।
अगर नहीं देखी है तो देखनी चाहिये एक्समैन सीरीज की लोगन
गेम्बिटगेम्बिट की भी डेट अभी तक तय नही हुई हैं। इस फिल्म की कहानी वुल्वरीन के एक करेक्टर से ली गई है।
एक्समैन एपोकेलिप्सएपोकेलिप्स वो पहला म्यूटेंट था जिसे लोग भगवान की तरह पूजते थे। वो मौत से उठ कर आया था। वो अपने साथ मग्नीटो, रावेन, स्टार्म को लेकर आया था। उसे इस दुनिया को तबाह कर नई दुनिया बसानी थी। वो एक्समैन सीरीज का सबसे पॉवरफुल म्यूटेंट था।
एक्समैन डेज ऑफ फ्यूचर पास्टइस फिल्म में सेटिनल को मिस्टीक के डीएनए से तैयार किया गया था। जो म्यूटेंट को मार सकें। फिल्म में वुल्वरीन अपने दोस्तों और म्यूटेंट को बचाने के लिये टाइम ट्रेवल करता है।
एक्समैनइस फिल्म में म्यूटेंट एक साथ मिलकर दुनिया को शांत रखना चाहते हैं। वो बाहरी खतरों से इंसानो को बचाने के लिये लड़ते हैं।
एक्समैन फर्स्टक्लास2011 में रिलीज हुई ये फिल्म एक्समैन फर्स्ट क्लास की कहानी बयां करती है। 1962 में सीआईए म्यूटेंट की मदद करती है जिससे वो डॉ. सबेस्टियन के बिछाये गये जाल से दुनिया को तृतीय विश्व युद्ध से बचा सकें।
एक्स मैन ओरिजिन्स वुल्वरीनइस फिल्म में वुल्वरीन और उसके म्यूटेंट भाई विक्टर की कहानी है। एक यूएस कर्नल वुल्वरीन और विक्टर को अपनी फौज में शामिल करता है। जिसके बाद लोगन को वुल्वरीन में ट्रांसफार्म किया जाता है।
एक्समैन द लास्ट स्टैंडइस फिल्म में मग्नीटो इंसानो को खत्म करने के लिये म्यूटेंट की आर्मी तैयार करता है। इस फिल्म में जीन सबसे ताकतवर म्यूटेंट होती है जिसे लोगन मार देता है।
एक्स 2 इस फिल्म में एक म्यूटेंट यूएस प्रेसीडेंट पर हमला कर देता है। जिसके कर्नल स्ट्राइकर सभी म्यूटेंट को मारने का फैसला करते हैं। वो चार्ल्स जैवियर के स्कूल पर हमला कर सभी छोटे म्यूटेंट को हिरासत में ले लेते हैं।
द वुल्वरीन2013 में आई फिल्म द वुल्वरीन एक्समैन सीरीज की ही फिल्म है। फिल्म में लोगन को जापान और अमेरिका के युद्ध के बीच में दिखाया गया है।