अंबानी हाउस में बॉलीवुड स्टार करीना कपूर जहां काफी सजधज कर पहुंचीं। वहीं आमिर खान अपने खास फिल्मी लुक में नजर आए। वैसे कटरीना का सुपर रेड अंदाज बहुत ही आकर्षक दिख रहा था।
तस्वीरें: जब मुकेश अंबानी के घर आए गणपति, दर्शनों को उमड़ा पूरा बॉलीवुड
अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर बॉलीवुड स्टार सलमान खान भी अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में शामिल होने पहुंचे। सलमान यहां अपनी भांजी के साथ पहुंचे थे।
गणपति उत्सव की एक खास बात यह भी रही कि शाहरुख खान पत्नी गौरी खान समेत यहां पहुंचे थे। शाहरुख आजकल अपनी अमकमिंग मूवी 'जीरो' के पोस्ट प्रोडक्शन में जोर शोर से जुटे हुए हैं।
करीना और करिश्मा भी यहां खास अंदाज में नजर आईं। इनकी जोड़ीदारी कमाल की नजर आ रही थी।
बॉलीवुड के धासू एक्टर सुनील शेट्टी भी अंबानी फैमिली के गणपति उत्सव में एक्टर बेटी आथिया और बेटे अहान के साथ पहुंचे थे। बता दें कि अहान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
हुमा कुरैशी और सोनाली केबल फेम एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती तो इस इवेंट में एक जैसे लुक में नजर आ रही थीं।
इस गणपति उत्सव में कटरीना का रेड एंड बोल्ड लुक बेहद लाजवाब था।
इस इवेंट में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित पति श्रीराम नेने के साथ पहुंचीं। उन्हें देखकर जग्गू दादा यानि जैकी श्रॉफ उनके साथ तस्वीर खिंचाने से खुद को रोक नहीं पाए।
दंगल गर्ल फातिमा और सान्या मल्होत्रा भी इस पार्टी में बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं।
जैकी श्रॉफ ने जब रेखा को यहां देखा तो वो उनके पास भी पहुंच गए हंसी मजाक करने। नजारा देखकर आप समझ ही गए होंगे जैकी दादा की शरारत।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी बेटी श्वेता नंदा के साथ अंबानी जी के गणपति उत्सव में शामिल होने पहुंचे थे।
बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज का ग्लैमरस अंदाज और करण जौहर का ब्लैक लुक भी कम नहीं था।
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस यामी गौतम और धोनी मूवी फेम कियारा आडवाणी भी इस गणपति उत्सव की रौनक बढ़ाने पहुंचीं थीं।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले ऑल राउंडर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या तो इस पार्टी में ऐसे ग्लैमरस लुक में नजर आए कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा था।