कानपुर। नन्हें तैमूर इन दिनों पापा सैफ अली खान के साथ फुटबॉल खेलने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस दौरान सैफ अली खान और बेबी तैमूर दोनों ही स्पोर्टी लुक में फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। तस्वीर देख कर तो यही लग रहा है कि सैफ तैमूर को बडा़ होने पर फुटबॉलर बनाना चाहते हैं। (सभी तस्वीरें। फोटो : योगेन शाह)
तसवीरें : पापा सैफ अली खान बने तैमूर के फुटबॉल कोच, नन्हें नवाब ने सीख लिया किक मारना
- तैमूर फुटबॉल खेलना सीखते वक्त काफी एनरजेटिक लगे। वहीं सैफ अली खान उन्हें फुटबॉल को किक करना सिखाते रहे। हालांकि सीखने-सिखाने के इस दौर में बाप-बेटे की ये क्यूट जोडी़ कई दफा मस्ती के मूड में भी नजर आई।
- मां करीना कपूर कई बार अपनी शूटिंग के दौरान तैमूर को महबूब स्टूडियो ले गईं तो खबरे आईं कि तैमूर को बडा़ होने पर उनके पैरेंट्स एक्टर बनाना चाहते हैं। वहीं अब सैफ के साथ फुटबॉल खेलते देख कर सभी को लग रहा है कि अब उनका मन बदल गया है और वो तैमूर को फुटबॉलर बनाना चाहते हैं।
- मालूम हो कि इस साल 20 दिसंबर को तैमूर दो साल के पूरे हो जाएंगे और तीसरे साल में लग जाएंगे। जैसे-जैसे तैमूर बडे़ होते जा रहे हैं उन्हें लेकर कई बातें सामने आने लगी हैं। फैंस को लगता है कि वो बडे़ हो कर कभी फुटबॉलर बनेगें तो कभी डांसर।
- मिड डे की एक रपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर और सैफ अली खान तैमूर के बाद एक और बच्चे के जन्म की प्लानिंग कर रह हैं। तैमूर के जन्म के वक्त करीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो दूसरे बच्चे के लिए बिल्कुल तैयार हैं पर तैमूर के दो साल बाद और दिसंबर में तैमूर दो साल के पूरे होन जा रहे हैं।
- एक इंटरव्यू में करीना के पूछा गया कि वो बेटे को क्या बनाना चाहती हैं तो उन्होंने कहा वो उसे एक्टर बनाना चाहती हैं और जब वो बडा़ हो जाएगा वो खुद ही डिसाइड करेगा कि उसे क्या बनना है। वहीं सैफ अली खान ने कहा था कि वो तैमूर को फुटबॉलर बनाना चाहते हैं।
- करीना के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो करीना ने फिल्म जगत में दोबारा मूवी 'वीरे दी वेडिंग' से कदम रखा था और अब करण जौहर की फिल्म 'तख्त' और अक्षय कुमार स्टारर 'गुड न्यूज' में नजर आने जा रही हैं। वहीं सैफ अली खान भी हाल ही में वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में दिखे थे।