कानपुर। प्रिंस और युविका इंडस्ट्री के जाने माने सेलीब्रिटीज हैं। प्रिंस और युविका की शादी जितनी बडी़ चर्चा बनी थी उससे कहीं ज्यादा सुर्खियां उनके वेडिंग रिशेप्शन ने बटोरी है। दरअसल उनके वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें देखने में किसी फेयरी टेल की याद दिला रही है। (प्रिंस नरूला अपनी वाइफ और एक्ट्रेस युविका चौधरी संग। फोटो : योगेन शाह)
तस्वीरें : प्रिंस-युविका का वेडिंग रिसेप्शन किसी परी कथा से कम नहीं, इन सेलेब्स ने भी शामिल हो मचाई धूम
- दोनों ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में जिस तरह स्टेज की डेकोरेशन करवाई थी उसे देख कर तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखे फटी रह गईं। दरअसल दोनों स्टेज में फर से बने काउच पर बैठे दिखे।
- प्रिंस ने अपने रिसेप्शन में जो कपडे़ पहने थे उसे देख कर यही लग रहा था कि वो सच में प्रिंस दिख रहे हैं। वहीं युविका ने ग्रे कलर की फूली हुई गाउन पहनी थी जिसमें वो किसी परी जैसी दिख रही थीं।
- रिसेप्शन के दौरान प्रिंस-युविका के फ्रेंड्स और फैमिली उनके आसपास नजर आए। मालूम हो युविका ने स्टेज पर एंट्री लेते वक्त एक हाथ प्रिंस का तो दूसरा अपने भाई का पकड़ रखा था और अपने स्पेशल डे पर उन्हें लोग किसी रानी की तरह ट्रीट कर रहे थे।
- बात करें प्रिंस और युविका के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए सेलेब्स की तो इनमें करण और अनुषा का नाम सबसे पहले आता है। करण ने प्रिंस के रिसेप्शन के लिए व्हाइट कलर की स्टाइलिश शेरवानी पहनी थी वहीं अनुषा लाइट पिंक कलर की डिजाइनर साडी़ में दिखीं।
- वहीं वेटरन एक्टर दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह भी प्रिंस की सगाई के मौके पर स्टेज पर उनके साथ खडे़ हो बातचीत करते नजर आ रहे थे। बातचीत के दौरान प्रिंस मुसकुराते नजर आ रहे हैं और बिंदु बहस के मूड में दिख रहे हैं।
- टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट भी इस खास और ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का हिस्सा बने नजर आईं। किश्वर रिसेप्शन में गोल्डन कलर की टू पीस पहने नजर आईं। वहीं उनके हसबैंड सुयश राय नदारद दिखे। मालूम हो शादी से साल भर पहले किश्वर और सुयश संग में एक रिएलिटी शो में नजर आए थे।