कानपुर। मालूम हो कि सोनम कपूर बॉलीवुड में जितना फेमस हैं उनके भाई हर्षवर्धन उतने ही गुमनाम। बॉलीवुड में सोनम-हर्षवर्धन के अलावा ऐसे कई भाई-बहन जोडे़ हैं जिनमें से एक बडा़ एक्टर है तो दूसरा गुमनाम। हर्षवर्धन। फोटो : (योगेन शाह)
तस्वीरें : बहन सोनम के पास फिल्मों की भरमार, तो हर्षवर्धन फिल्म न मिलने पर कर रहे ये काम
- मालूम हो कि सोनम के हाथ में इन दिनों कई फिल्म में हैं। उनके पास छुट्टी लेने तक की फुर्सत नहीं है। वहीं हर्षवर्धन के हाथ में एक भी फिल्म नहीं है। वो इन दिनों अपने ब्वॉज के साथ सड़क किनारे मस्ती के साथ-साथ फोटोग्राफी करते दिख रहे हैं।
- मालूम हो कि हर्षवर्धन अभी तक दो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं और दोनों ही बॉक्स ऑफिल पर फ्लॉप साबित हुई हैं। हर्षवर्धन की पहली फिल्म 'मिर्ज्या' 7 अक्टूबर, 2016 को रिलीज हुई थी। वहीं उनकी दूसरी फिल्म 'भावेस जोशी सुपरहीरो' 1 जून, 2018 को रिलीज हुई थी।
- हर्षवर्धन की ये दोनों ही फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। मालूम हो कि हर्षवर्धन की फिल्म भावेस जोशी सुपरहीरो सोनम कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग के साथ एक ही दिन रिलीज हुई थी। दोनों फिल्में 1 जून को इसी साल आई थीं।
- जहां एक ओर सोनम की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोडी़ बन गई। वहीं दूसरी ओर 'भावेस जोशी सुपरहीरो' की कमाई की शुरुआत लाखों से हुई और करोडो़ तक भी उसे पहुंचने में बडी़ कठिनाई उठानी पडी़। बॉक्स ऑफिस कमाई की इस जंग में हर्षवर्धन अपनी बहन सोनम से हार गए थे।
- अब हर्षवर्धन तस्वीरों में सड़क किनारे लड़कों संग मस्ती करते दिख रहे हैं। उनके हाथ में कैमरा है जिससे वो फोटोग्राफी भी कर रहे हैं और गप्पे लगाने के मूड में नजर आ रहे हैं। हालांकि अब तक उनके हाथ में कोई नई फिल्म नहीं है।