कानपुर। दीपों के इस त्योहार की आगाज धनतेरस के साथ शुरु हो गया है। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर दीवाली की पार्टी रख बॉलीवुड के कई सेलेब्स को इनवाइट किया है। इस दवाली पार्टी में उनके पति राज कुंद्रा और बेटा एक जैसे ट्रडिशनल कपडो़ं में नजर आए। फिलहाल आगे देखें शिल्पा के घर इस खास मौके पर आ कर किन-किन सेलेब्स ने धूम मचाई। (शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा संग मिल कर रखी घर पर दिवाली पार्टी। फोटो : योगेन शाह)
तस्वीरें : शिल्पा की दिवाली पार्टी में अरबाज पहुंचे गर्लफ्रेंड जॉर्जिया संग, बॉलीवुड के ये चर्चित कपल भी आए नजर
- वहीं सलमान खान के भाई अरबाज और उनकी कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया भी शिल्पा के साथ उनके घर में दिवाली मनाने पहुंचे। इस दौरान अरबाज ने सफेद कुर्ता-पाजामा पर पिंक कलर की लॉन्ग सदरी पहनी हुई थी। वहीं उनकी कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया रेड कलर का लहंगा पहने नजर आईं।
- वहीं शिल्पा की दिवाली पार्टी में धूम मचाने के लिए एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शावल के साथ नजर आईं। दोनों ने ब्लैक कलर के कपडे़ पेयर किए थे। मालूम हो ये कपल अकसर साथ में आते-जाते स्पॉट होता रहता है पर अब तक अपने रिलेशनशिप पर इन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है।
- इन दिनों बी टाउन के चर्चित कपल में अंगद बेदी और नेहा धूपिया का भी नाम शामिल है। दरअसल दोनों ने मई में सात फेरे लिए और अब माता-पिता बनने के लिए भी बिल्कुल तैयार हैं। इस पार्टी में नेहा अपने बेबी बंप के साथ काफी क्यूट दिखीं। फिलहाल नेहा रेड कलर के गाउन में नजर आईं तो अंगद डिजाइनर ब्लैक कुर्ता-पाजामा में।
- सलमान के जीजा आयुष भी अपनी वाइफ अर्पिता खान संग व्हाइट कलर के कुर्ता-पाजामा में नजर आए। वहीं अर्पिता पिंक कलर का सिंपल सूट पहने दिखीं। दोनों इन कपडो़ं में ट्रडिशनल नजर आ रहे थे और एक दूसरे के साथ काफी अच्छे भी लगे।
- शिल्पा के घर न सिर्फ बॉलीवुड स्टार बल्कि क्रिकेटर हरभजन सिंह भी अपनी वाइफ गीता बसरा संग आते दिखे। दोनों ने पिंक कलर के कॉम्बिनेशन में कपडे़ पहने थे। हरभजन ने पिंक पठानी सूट पहना था तो गीता ने पिंक गाउन।
- शिल्पा की दिवाली पार्टी में ज्यादातर बॉलीवुड कपल ने ही अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सलमान खान भी इस मौके पर अकेले ही शिरकत करते दिखे।
- शिल्पा और राज कुंद्रा की इस दीपावली पार्टी में उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी भी पिंक लहंगा पहने नजर आईं। मालूम हो शमिता काफी दिनों से फिल्मों से दूर हैं पर अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान देती हैं।