कानपुर। मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपडा़ काफी कूल लुक में दिखीं। दरअसल इटली में निक जोनस संग प्रियंका ईशा अंबानी की सगाई में पहुंची थीं और वहीं से वो इंडिया के लिए रवाना हुईं। फिलहाल प्रियंका ने मटमैले रंग का जंपसूट पहना था और उस पर व्हाइट स्टोल लिया था। (सभी तस्वीरें : योगेन शाह)
जाह्नवी, प्रियंका और आमिर सब एक साथ एयरपोर्ट पर कूल अंदाज में हुए स्पॉट, जा रहे थे इस काम के लिए
- एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपडा़ के अलावा कपूर सिस्टर्स जाह्नवी और खुशी कपूर नजर आईं। जाह्नवी और खुशी भी इटली से ही लौट रही थीं। ये दोनों बहने भी ईशा अंबानी की सगाई में शामिल होने के लिए इटली गई थीं।
- मालूम हो कि जाह्नवी कपूर ने 20 जुलाई को फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया और अब वो अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए बिल्कुल तैयार हैं। जाह्नवी की दूसरी फिल्म करण जौहर के निर्देशन में बन रही मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' है।
- इन दिनों अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के प्रमोशन में व्यस्त एक्टर आमिर खान अपनी वाइफ किरण राव के साथ नजर आए। मालूम हो कि आमिर खान सहित फिल्म के सभी चार बडे़ स्टार्स का फर्स्ट लुक जारी किया जा चुका है।
- 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं। सिद्धार्थ आखिरी बार फिल्म 'अय्यारी' में नजर आए थे और अब परीनीती चोपडा़ के साथ 'जबरिया जोडी़' में दिखने को बिल्कुल तैयार हैं।
- सिद्धार्थ अकेले मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं बल्कि उनके साथ उनकी 'जबरिया जोडी़' को स्टार परीनीती चोपडा़ भी स्पॉट हुईं। जहां सभी बॉलीवुड स्टार्स अपने कूल अंदाज में दिखे वहीं परीनीती स्टनिंग लुक में नजर आईं।
- वहीं करिश्मा कपूर भी अपने फ्रेंड और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। इस दौरान करिश्मा काफी कैजुअल लुक में नजर आईं। करिश्मा ने व्हाइट कलर की टी शर्ट और ब्लैक जीन्स पहनी थी वहीं मनीष ने ब्लू कलर की जैकेट और लोवर पहना हुआ था।
- लंबे समय से शमिता शेट्टी फिल्मों से दूर हों पर अपने स्टाइलिश अपीयरेंस हर जगह दे कर वो साबित कर देती हैं कि स्टार इज ऑलवेज स्टार। इस बार भी वो मुंबई एयरपोर्ट पर अपने इसी एटीट्यूड के साथ शमिता मीडिया के कैमरे के सामने आईं।